शादी में हो रही है देरी, वजह वास्तु से जुड़ी ये गलतियां तो नहीं ?

punjabkesari.in Monday, Dec 02, 2019 - 07:32 PM (IST)

वास्तुशास्त्र के अनुसार हमारे आस-पास की सभी चीजों का हम पर गहरा प्रभाव पड़ता हैं। ये हम पर अपना पॉजिटीव और नेगेटिव प्रभाव डालते है। वास्तुशास्त्र का जीवन के हर क्षेत्र में लागू होने के कारण इसका विवाह से भी गहरा संबंध होता हैं। जैसे कि किसी के विवाह में अड़चनों का पड़ना वास्तुदोष हो सकता है। 

ऐसे में इन 5 चीजोें को ध्यान रख कर आप अपनी परेशानी का हल पा सकते हैं। जो इस प्रकार हैं...
 

इन दिशाओं में सोने से परहेज

जिन लड़कियों की शादी होने में बाधा पड़ रही हो। उन्हें दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा में नहीं सोना चाहिए। 

Related image,nari

काले रंग से रहे दूर

अक्सर लड़कियों को काले रंग के कपड़े या चीजें ज्यादा पसंद होती हैं पर वास्तुशास्त्र के अनुसार, इनका अधिक मात्रा में प्रयोग विवाह में बाधा डालने का काम करता हैं। ऐसे में जितना हो सके काले रंग के कपड़ों या चीजों से दूर रहें।

बीम वाली जगह पर सोना

घर पर बीम वाली जगह पर कुंवारी या विवाह योग्य लड़कियों को नहीं सोना चाहिए। वास्तुशास्त्र के मुताबिक ऐसी जगह पर सोने से इन्हें विवाह होने में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता हैं। 

Image result for girl sleeping in dark room pics,nari

अंधेरे में सोने से रखें परहेज

जिन लड़कियों की उम्र शादी के योग्य हैं उन्हें अंधेरा करके या डार्क रूम में नहीं सोना चाहिए। उन्हें ऐसे कमरों में सोना चाहिए जहां रोशनी और हवा अच्छे से मिल सके। 

Related image,nari

कमरों के रंग का रखें ध्यान

विवाह योग्य लड़कियों के कमरों का रंग ज्यादा डार्क नहीं होना चाहिए। उन्हें अपने कमरों का रंग गहरे की जगह हल्का रखना चाहिए। आप चाहे तो चमकीला, पीला, गुलाबी रंग दीवारों पर करवा सकते है। ये आपके लिए शुभ भी साबित होंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static