27 साल बाद भारत में होगा Miss World 2023 का आयोजन! दुनिया देखेगी भारतीय संस्कृति और सभ्यता

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 10:27 AM (IST)

मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता बहुत जल्द ही शुरू होने वाली है और इस बार इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता को भारत द्वारा होस्ट किया जाएगा। आपको बता दें कि लगभग 3 दशकों के बाद ऐसा हो रहा है। खबरें हैं कि इस प्रतियोगिता का 71वां संस्करण इस साल नवंबर में होगा, हालांकि इसकी अंतिम तारीख का पता लगाया जाना अभी बाकी है। भारत में आखिरी बार 1996 में इस प्रतियोगिता को होस्ट किया था। 

गुरुवार को हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिस  वर्ल्ड संगठन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने कहा कि "71वां मिस वर्ल्ड 2023 'अतुल्य भारत' में अपनी एक महीने की यात्रा में 130 राष्ट्रीय चैंपियन की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा, क्योंकि हम 71वां और अब तक का सबसे शानदार मिस वर्ल्ड फाइनल पेश कर रहे हैं।" महीने भर चलने वाले इस आयोजन में 130 से ज्यादा देशों के प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला शामिल होगी- सभी का उद्देश्य उन गुणों को उजगार करना है जो उन्हें परिवर्तन का दूत बनाते हैं।

वहीं इस इवेंट में चमचमाते नीले रंग के गाउन में शिरकत करने वाली मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का ने कहा कि "भारत में 71 वें मिस  वर्ल्ड 2023 के साथ दुनिया का खुले हाथों से स्वागत करने और देश की कृपा, सुंदरता और प्रगतिशील भावना का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। बदलाव लाने की महिलाओं की शक्ति का जश्न मनाने में हमारे साथ शामिल हों, क्योंकि हम इस असाधारण सफर को एक साथ शुरू कर रहे हैं।" बता दें इससे 6 बार मिस वर्ल्ड का खिताब भारत आ चुका है- रीता फारिया (1996), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017)।

Content Editor

Charanjeet Kaur