Miss World 2021 का ग्रैंड फिनाले रद्द, भारत की मानसा समेत 17 कंटेस्टेंट हुए कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 12:19 PM (IST)

मिस वर्ल्ड 2021 का बेसर्बी से इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले इवेंट को रद्द कर दिया गया है। इस प्रतियोगिता के दौरान 17 कंटेस्टेंट और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें भारत का प्रतिनिधित्‍व कर रही मानसा वाराणसी का नाम भी शामिल है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इवेंट को फिलहाल टालने का फैसला लिया गया। 


सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया यह फैसला

मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि  इस प्रतियोगिता से जड़े 17 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। 15 दिसंबर को 7 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की खबर आई थी, लेकिन जांच के बाद कुल 17 लोग संक्रमित पाए गए। कहा गया कि स्वास्थ्य और सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए अस्थाई रूप से अभी इसे टाल दिया गया है। 


90 दिन के अंदर फिर हो सकता है इवेंट

जानकारी के अनुसार संक्रमित पाए गए लोगों में से किसी की हालत इतनी गंभीर नहीं थी कि उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़े।  हेल्थ विभाग और मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह के बाद इवेंट को 90 दिन के अंदर कराने का फैसला लिया गया है।  सभी को पोर्टो रीको में आइसोलेशन में रखा गया है। 

निगरानी में हैं सभी 17 लोग 

सभी संक्रमित कंटेस्टेंट और स्टाफ सदस्य निगरानी में हैं।, इन्हे फिलहाल पोर्टो रीको में आइसोलेशन में रखा गया है।  ​बयान में यह बताया गया है कि कंटेस्टेंट और स्टाफ तभी अपने देश लौट सकते हैं जब उन्हें स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से अनुमति मिलेगी।

Content Writer

vasudha