Vastu tips: घर को सिर्फ खूबसूरत ही नहीं खुशहाल भी बनाता है आईना

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2024 - 10:40 AM (IST)

नारी डेस्क: वास्तु शास्त्र में छोटी सी छोटी चीज के कुछ नियम बताए गए हैं। घर में कौन सी चीज कहां पर होनी चाहिए इससे जुड़े कई चीजें इस शास्त्र में बताई हैं। चीजों की बात करें तो आईना भी आता है। घर में आईना किस जगह में होना चाहिए यह भी इस शास्त्र में बताया गया है। डाइनिंग रुम में आईना होना शुभ माना जाता है यहां पर कैसा आईना होना चाहिए और इसके अलावा कहां पर इसे लगाने से पॉजिटिविटी आती है, आज आपको इसके बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं.....  

डाइनिंग रुम 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के डाइनिंग रुम में बड़े आकार का आईना लगाना शुभ माना जाता है। यहां पर लगे बड़े-बड़े आईने ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। माना जाता है कि यहां पर लगे आईने में खाने दौगुना दिखता है जिससे आपको भूख ज्यादा लगती है और घर के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इससे घर में पॉजिटिविटी का संचार बढ़ता है।

PunjabKesari

बाथरुम 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरुम में पूर्व या पश्चिम दिशा की दीवार पर भी लगाना शुभ माना जाता है। 

बिजनेस में होगी वृद्धि 

इसके अलावा पूर्व या उत्तर दिशा भी आईना रखने के लिए शुभ मानी जाती है। उत्तर दिशा भगवान कुबेर की मानी जाती है यहां पर इसे रखने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और बिजनेस में भी वृद्धि होती है। 

PunjabKesari

कहां न लगाएं आईना 

दक्षिण-पश्चिम दिशा में आईना नहीं लगाना चाहिए यहां पर आईना लगाने से कलह-कलेश बढ़ता है और कमरे की दीवारों पर भी आमने-सामने शीशा लगा होने से घर में तनाव पैदा हो सकता है। 

मुख्य द्वार 

घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार यदि आप चाहते हैं तो मुख्य द्वार पर आईना न लगाएं।

स्टोर रुम 

यहां भी आईना नहीं लगाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, यहां पर इसे लगाने से घर के सदस्यों में हमेशा मानसिक तनाव रहता है और वह कोई भी फैसला सही से नहीं ले पाते। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static