Mirchi Music Awards: कूल 'गली गर्ल' बनकर दीपिका ने किया सबको इम्प्रेस

punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2020 - 05:53 PM (IST)

फ़िल्मी जगत की दुनिया हर किसी को बहुत इम्प्रेस करती है। उससे ज्यादा इस दुनिया में होने वाले अवार्ड फंक्शन भी लोगों को बहुत लुभाते है। फिल्मफेयर के बाद अब लोगों को मिर्ची म्‍यूजिक अवॉर्ड का इंतजार था। कल रात इस अवार्ड का भी आयोजन हो ही गया। सुरों का तो संगम हुआ ही साथ में हसीनाओं का भी स्टाइलिश जमावड़ा देखने को मिला। आइए आपको बताते है कि इस अवार्ड में किस-किस ने शिरकत की ?

इससे पहले आपको बतादे कि 84 साल की दिग्‍गज गायिका ऊषा मंगेशकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। 

 प्रिंटेड अल्फाबेट्स के व्हाइट गाउन में सेक्सी लगने की बजाए कूल नजर आई सनी लियोनी। 

वहीं मस्तानी इस बार 'गली गर्ल' बनकर नजर आई। दीपिका का यह लोकक अबतक का सबसे हटके और अलग लुक रहा। किसी ने नहीं सोचा था कि दीपिका जो हमेशा अपना लुक क्लासी रखती है वो ऐसे कूल डूड बनकर आएंगी। 

वहीं तापसी पन्नू शिमरी ड्रेस में तहलका मचाती नजर आई। 

पिंक हाई स्लिट गाउन में उर्वशी ढोलकिया भी काफी ग्लैमरस नजर आई। 

रवीना  टंडन का गाउन रेट्रो स्टाइल स्टेटमेंट ही दे रहा था। 

 


श्रेया घोषाल भी ग्रे शिमरी लॉन्ग सूट में नजर आई। 

Content Writer

shipra rana