करवा चौथ स्पेशल- दूध पेड़ा रेसिपी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2020 - 01:40 PM (IST)

करवा चौथ का त्योहार इस बार 4 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती है। ऐसे में पूरा दिन भूखे रहने के बाद रात को चांद को देखकर ही व्रत तोड़ा जाता है। इस खास मौके पर अगर आप अपनी पत्नी के लिए कुछ स्पेशल स्वीट डिश बनाना चाहते हैं तो आप दूध से पेड़े बना सकते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान होगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री:

दूध- 1 लीटर 
चीनी- 3 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर- 1 चम्मच 
बादाम- 1/2 कप (कटे हुए)
देसी घी- 1 बड़ा चम्मच 

विधि:

1. सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर गैस की मीडियम आंच पर उबालें। 
2. इसे चम्मच से लगातार चलाते रहे ताकि वह जले न। 
3. दूध जब गाढ़ा होकर आधा हो जाएं तो उसमें चीनी मिलाएं। 
4. चीनी के पिघलने पर इसमें इलायची पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दें। 
5. मिश्रण के ठंडा होने पर इसे गोल शेप देते हुए छोटे- छोटे बॉल बनाएं।
6. अब इसे हल्के हाथों से दबाकर पेड़े की शेप देकर ऊपर से बादाम का टुकड़ा रखें। 
7. एक ट्रे को घी से ग्रीस कर उसमें सभी पेड़े रखें। 
8. लीजिए आपके दूध पेड़े बन कर तैयार है। 
9. इसे अपनी पत्नी को खिलाकर उनका व्रत तोड़ें और खुद भी खाने का मजा लें। 
 

Content Writer

neetu