खमन ढोकला

punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2016 - 04:47 PM (IST)

जायका: बेसन का ढोकला कम तेल से बना होने के कारण सभी को पसंद आता है।इसका खट्टा मीठा स्वाद सभी को अपनी तरफ खींच लेता है।इसे आप नाश्ते में या शाम को भी परोस सकते है।इसको कई तरीकों से बनाया जाता है।आज हम आपको माइक्रोवेव में ढोकला बनाने की रैसिपी बताएगें।

सामग्री

-2 कप बेसन
-1 बड़ा चमच्च सूजी
-1चमच्च नींबू का रस
-1/2 छोटा चमच्च बेकिंग सोडा
-1 चमच्च चीनी
- नमक स्वादानुसार 
-1 सैचेट ईनो
-1/2 छोटा चमच्च हरी मिर्च का पेस्ट
- 2 कप  दही का मट्ठा(घोल बनाने के लिए)

तड़का लगाने के लिए 

-1 छोटा चमच्च राई
-8 से 10 करी पत्ते
-2,3 हरी मिर्च (बीच से दो भागों में कटी)
-2 छोटे चमच्च चीनी
-2 चमच्च नींबू का रस
-थोड़ा सा तेल

सजावट के लिए

-बारीक कटी हुई हरी धनिया
-कद्दूकस किया हुआ नारियल

विधि

घोल तैयार करने का तरीका :

1.एक बाउल में बेसन छान लें, इसमें सूजी, चीनी,हरी मिर्च का पेस्ट, नमक,हल्दी और नींबू का रस डालकर मिलाएं।
2. अब इसमें दही डालकर बेसन का गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
3. इसके बाद घोल में बेकिंग सोडा  डालकर अच्छे से मिक्स करें ताकि इसमें गुठली न रहें।
4. ध्यान रखें कि इसका मिश्रण न तो ज्यादा पतला हो न ही गाढा।
5.माइक्रोवेव बाउल में तेल लगाकर उसे चिकना करें।फिर बेसन के मिश्रण में ईनो मिलाएं और माइक्रोवेव बाउल में डाल दें।
6.फिर माइक्रोवेव को हाई पर करके घोल को 5 मिनट तक पकने दें।
7.अब ढोकले को निकालकर थोड़ी देर सैट होने के लिए रखें।

तड़का लगाने का तरीका:

1. गैस पर पैन में तेल गर्म करें, इसमें राई डालें।
2.जब राई तड़कने लगे तो इसमें करी पत्ते और हरी मिर्च डालकर 10 सैकेंड फ्राई करें।
3.अब चीनी, नींबू का रस डालकर 2 कप पानी डालें और थोड़ा पकाएं।
4.फिर ठंडा करें और ढोकले के ऊपर डालें।
5.अब ढोकले के चोकोर टुकड़ों में काट लें और ऊपर से धनिया ,नारियल डालकर गार्निश करें और सर्व करें।

.

Punjab Kesari