मेहमानों के लिए बनाएं खास मैक्सिकन डिशेज

punjabkesari.in Wednesday, Feb 24, 2021 - 11:08 AM (IST)

भारत के लोग अलग-अलग देश के व्यंजन भी खाना पसंद करते हैं। खासतौर पर लोग चाइनीज, इटालियन व मैक्सिकन खाने के शौकीन है। वैसे तो हम आएदिन आपके लिए चाइनीज व इटालियन डिशेज लेकर आते हैं। मगर आज हम आपको 2 खास मैक्सिकन रेसिपीज बताते हैं। इसे आप घर पर पार्टी में मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। 

1. मैक्सिकन फ्राइड राइस

 

आवश्यक सामग्री-

बासमती चावल- 2 कप (उबले हुए)
नमक- स्वाद अनुसार
लहसुन की कलियां- 5-6
गाजर- 1(कटी हुई)
हरी प्याज- 1(कटी हुई)
शिमला मिर्च-1/2 (कटी हुई)
चिली सॉस-1 बड़ा चम्मच
टोमैटो सॉस- 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
भुट्टे (कार्न)-1/2 कप
तेल- आवश्यकता अनुसार
धनिया पत्ता- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)

बनाने की विधि-

1. पैन में तेल गर्म करके उसमें लहसुन और प्याज भूनें। 
2. इसमें शिमला मिर्च, कार्न और गाजर  डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं। 
3. सब्जियां पकने पर इसमें बाकी के मसाले डालकर मिलाएं। 
4. मसाले में चावल डालकर 7-8 मिनट तक पकाएं। 
5. तैयार मैक्सिकन फ्राइड राइस को सर्विंग प्लेट में निकाल कर धनिया पत्ती से गार्निश करके सर्व करें। 

2. मैक्सिकन सैंडविच 

 

आवश्यक सामग्री-

ब्रेड स्लाइस- 10
आलू- 1 (उबले और मैश्ड)
बटर- 3 बड़े चम्मच
चीज- 1/2 कप (कद्दूकस किया)
प्याज- 1/2 (कटा हुआ)
टमाटर- 1 (कटा हुआ)
काली मिर्च पाउडर- स्वाद अनुसार
नमक- स्वाद अनुसार
हरी मिर्च- 2 (कटी हुआ)
कॉर्न- 1 कप (उबले)
व्हाइट सॉस- 1 कप
टोमैटो सॉस- 1 बड़ा चम्मच
चिली सॉस- 1  बड़ा चम्मच

बनाने की विधि-

1. एक बाउल में आलू, टमाटर, हरी मिर्च, कॉर्न, आधा चीज, कालीमिर्च पाउडर और नमक मिलाएं। 
2. अब ब्रेड स्लाइस के एक ओर बटर लगा कर व्हाइट सॉस और सब्जियों वाला मिश्रण फैलाएं। 
3. ऊपर से बचा हुआ टोमैटो, चिली सॉस और चीज डालकर ब्रेड के दूसरे स्लाइस से कवर करें। 
4. अब  प्रीहीट ओवन में 160 डिग्री सेल्सियस पर सैंडविच को बेक करें।
5. तैयार मैक्सिकन सैंडविच को टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
 

Content Writer

neetu