Mermaid स्टाइल साड़ी में शिल्पा का दिखा अनोखा लुक

punjabkesari.in Monday, Jan 15, 2018 - 06:11 PM (IST)

मुंबई पुलिस ने शनिवार को उमंग कार्यक्रम का आयोजना किया। हर साल पुलिस कर्मियों का हौसला अफजाई करने के लिए यह कार्यक्रम करवाया जाता है। इसमें बॉलीवुड स्टार के अलावा पुलिस कर्मियों की फैमिली भी शामिल होती है। इस इवेंट में कई जाने-माने स्टार्स भी शामिल हुए और सभी ने अलग- अलग डिजाइनर की आउटफिट पहनी।

 

इस इवेंट के लिए शिल्पा शेट्टी ने किरण उत्तम घोष की डिजाइन की हुई ड्रैस पहनी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शिल्पा ने सलमॉन पिंक, मैटलिक प्रिंट स्कर्ट को हाई नेक ब्लाउज और पल्लू के साथ कंप्लीट साड़ी टच दिया। इस लुक में शिल्पा बेहद प्रिटी लग रही थीं।

उमंग 2018 में आलिया, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, जीतेंद्र, शाहरुख खान, रितिक रोशन, हेमा मालिनी, रवीना टंडन, पूनम ढिल्लन, पद्मिनी कोल्हापुरे, निधि अग्रवाल, आयुष्मान खुराना, प्रभु देवा, शिल्पा शेट्टी, अनिल कपूर, कृति सेनन जैसे कई स्टार्स पहुंचे थे। शाहरुख खान, रितिक रोशन और आलिया ने डांस किया। 

 

Punjab Kesari