2021 में बुध लेकर आ रहा है बड़ी खुशखबरी, इन राशियों को मिलेगा लाभ का मौका

punjabkesari.in Tuesday, Jan 05, 2021 - 11:43 AM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध को सभी ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। ऐसे में इसे धन, मान-सम्मान, वैभव आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। आज यानी 5 जनवरी को वह धनु राशि के निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। इससे कई लोगों को जीवन में सुख तो कइयों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए बुध का प्रभाव शुभ रहेगा। इन्हें धन लाभ होने के साथ आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए बुध का प्रभाव मिला-जुला रहेगा। लंबे समय से बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। ये लोग लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। मगर इन्हें कहीं पैसे लगाने से बचना चाहिए। इसके अलावा स्टूडे्ेंस के लिए यह समय काफी फायदेमंद रहेगा। 

मिथुन राशि

इन्हें ज्यादा भावुक होने से बचना चाहिए। नहीं तो वाद-विवाद के कारण कार्यक्षेत्र में भी परेशानियां हो सकती है। ऐसे में मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। मिथुन राशि के लोग महिलाओं को मान-सम्मान दें।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों का लंबे समय से रूका हुआ काम पूरा हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के साथ आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। साथ ही इस राशि के लोगों को कही से अच्छी खबर मिलेगी। 

सिंह राशि 

इस राशि के लोग अपने मनोबल व आत्मविश्वास सभी का दिल जीत लेंगे। साथ ही बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग्य है। इन्हें अपने घर के बड़े-बुजुर्गों का ध्यान रखना चाहिए।  

कन्या राशि

इस राशि के लोग इस दौरान नया काम शुरू कर सकते हैं। साथ ही आय के नए स्त्रोत बढ़ेंगे। व्यापारियों, लेखक व मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहतर रहेगा। 

तुला राशि

परिवार की ओर सुझान होकर रिश्तों में मिठास आएगी। जीवन की सभी सुख-सुविधा का लाभ मिलेगा। नौकरी में उच्च अधिकारों द्वारा तारीफ होने के साथ प्रमोशन हो सकती है। 

वृश्चिक राशि 

मीडिया, मनोरंजन व टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़े लोगों की तरक्की होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के साथ आय के नए स्त्रोत बनेंगे। 

धनु राशि

इस राशि के लोगों को प्रमोशन मिल सकती है। अगर कारोबार करते हैं तो कोई नया पार्टनर मिल सकता है। ऐसे में आपका कारोबार और भी बेहतर चलेगा। 

मकर राशि

मकर राशि वालों का लंबे समय से रूका हुआ काम जल्दी हो सकता है। आपको कही से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस राशि के लोग अपनी बातों से दूसरों पर प्रभाव डालेंगे। ऐसे में इन्हें हर जगह से मान-सम्मान मिलेगा। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बुध का प्रभाव मिला-जुला रहेगा। इन्हें शादीशुदा जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए  प्रयास करने होंगे। साथ ही इस दौरान कहीं पैसा लगाने से बचें। 

मीन राशि

इन लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा। मैरिड लाइफ काफी स्मूद चलेगी। जो लोग सिंगल है वे शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कारोबार व नौकरी में भी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। 

जिन लोगों की कुंडली में बुध शुभ नहीं है वे बुधवार के दिन हरी चीजों का दान करें। 

1. इसके लिए हरी मूंग की दाल दान करें। 

2. गाय को पालक खिलाएं। 

3. हरे रंग की बोतल में मनी प्लांट घर पर लगाएं। 

4. किन्नर को हरे रंग के कपड़े दान करें। 

5. अपनी जेब में हरे रंग का रूमाल रखें। 

इससे बुध का बुरा प्रभाव कम होने में मदद मिलेगी। 


आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
 

Content Writer

neetu