मर्द इस तरह से बढ़ा सकते हैं वजन

punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2016 - 05:07 PM (IST)

पुरूष फिट बॉडी को लेकर बहुत फिक्रमंद रहते हैं। सुड़ौल और फिट बॉडी पाने के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं। कुछ मर्द ऐसे होते हैं जो खाना तो पूरा खाते है लेकिन उनकी सेहत नहीं बनती। वह इस बात से परेशान रहते हैं कि सेहत कैसे बनाएं। ऐसे में अपनी डायट प्लान का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। जिससे सही पोषण मिल सके। आज हम आपको बता रहे हैं कि कौन से आहार खाने से आप वजन बढ़ा सकते हैं। 

1. रोजाना एक्सरसाइज और समय पर भोजन खाएं। सारा दिन भूखे पहने के बाद रात को एक बार में ही सारा खाना खाने से अच्छा है कि दिन में 3 बार खाना खाएं। 
2. दूध और दूध से  बनी चीजोें का सेवन करें। कैलोरी वाला खाना डायट में जरूर शामिल करें। 
3. शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए कार्बोहाइड्रेट्स वाले पदार्थ खाएं। चावल,पास्ता,फल और सब्जियां जरूर खाएं। 
4. सुबह नाश्ते में 2 पीस ब्राउन ब्रैड के साथ मक्खन, 2 अंड़ों का आमलेट,पनीर शामिल करें। रोजाना सलाद,सूप और जूस पीएं।  
5. शाम को भूख लगने पर सूप के साथ मक्खन खाएं। 
6. अखरोट,बादाम,अंजीर और पिस्ता खाने में जरूर खाएं। 
7. इसके आलावा रोजाना एक्साइज जरूर करें। 

Punjab Kesari