पुरुष भी पाएं Pimples Free स्किन, फॉलो करें ये घरेलू नुस्खे

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2019 - 12:33 PM (IST)

धूल-मिट्टी का जितना प्रभाव महिलाओं की त्वचा पर पड़ता है उतना ही पुरुष भी इस समस्या से परेशान रहते हैं। जी हां, लड़कियों की तरह लड़कों के चेहरे पर भी कील-मुहांसे हो जाते हैं। ऐसा नहीं है कि लड़को को अपने चेहरे में पिंपल या दाग धब्‍बों से कोई परेशानी नहीं होती। असल में चेहरे पर दाग-धब्बे व्यक्ति के कॉंफिडेंस लेवल को कम कर देते है, हालांकि ऐसा होना नहीं चाहिए, आपकी असल खूबसूरती आपका चेहरा नहीं बल्कि आपकी खुद द्वारा बनाई गई पहचान होती है। मगर फिर भी यदि आप अंदरुनी और बाहरी दोनों रुप से सुंदर दिखते हैं तो यह आपकी पर्सनैलिटी में चार-चांद लगा देता है। तो चलिए आज जानते हैं पुरुषों के चेहरे के लिए फायदेमंद कुछ खास टिप्स...

चेहरे की सफाई

चेहरे को पिंपल्स की प्रॉबल्म से बचाने के लिए रुटीन में चेहरे की सफाई बहुत जरुरी है। रोजाना घर आकर चेहरे को किसी फेस वॉश के साथ जरुर साफ करें। हफ्ते में 2 बार एंटी-एजिंग वाला फेस पैक भी जरुर लगाएं। ताकि चेहरे डीप क्लीन हो सके और कील-मुंहासे जैसी समस्याओं का सामना आपको न करने पड़े।

मुहांसों को मत छुएं

पिंपल्स को बार-बार छूने से वे और भी ज्यादा बढ़ने लगते हैं। साथ ही मुंहासों को बार-बार छेड़ने से उनके दाग हमेशा के लिए चेहरे पर रह जाते हैं। पिंपल्स में दर्द होने की वजह भी उन्हें बार-बार छूना होता है। ऐसे में पिंपल्स को छूने की बजाय उन्हें ठीक करने का समाधान ढूंढे।

हल्दी और दूध

हल्दी के एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व कील-मुहांसों को दूर करने में मदद करते हैं। हल्दी और दूध को मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा मॉइस्चराइज होती है। हल्दी न केवल चेहरे की कील मुहांसे दूर करती है बल्कि चेहरे पर नेचुरल शाइन भी लाती है।

आलू का रस

आलू का रस त्वचा की रंगत बढ़ाने का काम करता है। पिंपल्स की वजह से जो चेहरे पर दाग-धब्बे पड़ जाते हैं, आलू का रस उन्हें दूर करने में मदद करता है। आलू के एक-दो टुकड़ों को कद्दूकस करने के बाद उनका रस निकाल लें, रुईं की मदद से रस को पूरे चेहरे पर लगाएं।

खीरे का रस

आलू की तरह खीरे को भी कद्दूकस करके उसके रस को चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो रस में थोड़ा सा शहद औऱ नींबू भी मिला सकते हैं। खीरे के रस को रोज चेहरे पर लगाने से चेहरे की तमाम परेशानियां कुछ ही दिनों में दूर हो जाएंगी। 

Content Writer

Harpreet