पूल साइड पर रखा है 'मेहंदी' फंक्शन तो करें ये डेकोरेशन

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2019 - 02:56 PM (IST)

ट्रेंड्स की बात करें तो डेस्टिनेशन वेडिंग सबको ही अच्छी लगती है। मगर शादी की कुछ स्पेशल रस्में कुछ खास जगह पर करने का अलग ही आनंद है।अब पूल साइड पर मेहंदी मनाने की बात करते है। कोई भी इस आईडिया के बारे में सोचते ही सोचेगा कि पूल साइड मेहंदी के लिए डेकोरेशन काफी मुश्किल होगी पर ऐसा कुछ नहीं है। हाल ही में एक कपल ने अपनी मेहंदी का फंक्शन पूल साइड पर सेलिब्रेट किया है। उनके इस अंदाज ने पूरे इंटरनेट पर धमाका मचाया हुआ है। चलिए आपको उनके फंक्शन की कुछ तस्वीरें दिखाते है जिन्हें आप भी कॉपी कर सकती है। 

खूबसूरत ग्लास हाउस 

यह मल्टी कलर्ड ग्लास हाउस इस मेहंदी की रस्म पर सबका ध्यान अपनी तरफ केंद्रित कर रह था। इसकी चमक दूल्हा-दुल्हन के चेहरे को भी और बेहतरीन बना रही थी। यह एक हाउस सिर्फ शीशे का बना हुआ है जिसपर ट्रेंडी लटकन (tassel) भी लटकाए है। सब कुछ रंग-बिरंगा है और काफी आकर्षित भी। इस हाउस की शोभा बढ़ाने के लिए सीटिंग अरेंजमेंट भी की गयी है। 

पेड़ों पर की है सजावट 

जी हां, पेड़ों पर भी पोम-पोम्स की मदद से सजावट की गयी है। यह सूखी टहनियों को एक अलग ही रंग प्रदान कर रही थी। यह आईडिया काफी अट्रैक्टिव था और अलग भी। 

बैठने की अरेंजमेंट 

- कैनोपीज

यह कैनोपीज ब्लू और सफेद टेंट्स की मदद से तैयार हुए थे। इसका मेहमानों के बैठने के लिए इंतजाम किया गया है। 

-सिटींग 

सफेद लाइनिंग की हुई सिटिंग काउच जिसपर प्रिंटेड कुशन्स सजाए हुए है। यह बहुत एलिगेंट लग रहा था। 

-टेबल 

इस डाइनिंग टेबल को बहुत सलीके से सजाया हुआ है। इस डेकोरेट किए हुए टेबल पर तो कोई भी खाना खाने के लिए तैयार हो सकता है। 

ब्लॉक प्रिंटेड स्कार्फ कॉर्नर 

ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी और की महंदी पर एक कॉर्नर बनाया गया है जहां मेहमान अपने मनपसंद का ब्लॉक प्रिंट का चुनाव कर स्कार्फ बनवा सकते है। 

फ्लेमिंगो 

सजावट के लिए पिंक फ्लेमिंगो पक्षी के पुतले को भी रखा गया है। ग्लास हाउस के सामने रखे गए यह पुतले मेहंदी के इस रस्म के पहरेदार लग रहे है। 

पिक्चर क्रेडिट :शादी सागा (altair)

Content Writer

Vandana