Mehndi Design: रक्षा बंधन ही नहीं, आजादी के रंग में भी रंगे हाथ

punjabkesari.in Wednesday, Aug 14, 2019 - 11:21 AM (IST)

इस बार इंडिपेंडेंस डे और रक्षा बंधन एक साथ आ रहा है। कई औरतें बाजार जा कर त्यौहार की शॉपिंग में लगी हुई है वहीँ दूसरी औरतों को बाजार जा कर मेहंदी लगवाना पसंद है।पर मेहंदी वाला वही पुरानी डिज़ाइन ही लगा देता है जो बाकी सबकी मेहंदी के स्टाइल की तरह लगने लगता है। अगर आप अपने मेहंदी के स्टाइल को नया और लेटेस्ट रखना चाहती है तो आप यह स्टाइल जरूर कॉपी कर सकती है। 

इंडिपेंडेंस डे के लिए खास स्टाइल 

आप अपने हथेलिओं पर फ्लैग और कुछ देशभक्ति से जुड़ा हुआ लिखवा सकती है। यह स्टाइल आप किसी मेहंदी वाले से ही बनवाए। 

मोर हमारा राष्ट्रिय पंछी है जिसे लोग अपने मेहंदी के डिज़ाइन में बनवा सकते है। यह आप घर पर भी ट्राई कर सकती है। 

अशोक चक्र तिरंगे की तो शान है ही साथ में आपकी भी शान बन सकता है ,इस स्टाइल को बनवाकर आप देशभक्ति को तो अपने हाथों में दिखायेंगी ही साथ में यह लेटेस्ट डिज़ाइन आपकी मेहंदी की खूबसूरती भी बढ़ाएगा। 


रक्षा बंधन के लिए ख़ास स्टाइल 

आप भाई बहन का पोर्ट्रेट बनवा सकती है ,यह ख़ास डिज़ाइन किसी मेहंदी वाला या पार्लर से ही बन सकता है ,अगर आप मेहंदी लगाने में निपुण है तो यह डिज़ाइन आप खुद भी लगा सकती है। 


यह फूलो वाली मेहंदी हर कोई बना सकता है और इस मेहंदी की ख़ास बात है कि यह पवित्र प्रेम के धागे को दर्शाता है। इस मेहंदी का मतलब बहुत कम लोगों को पता होता है।

मंडल मेहंदी बैक के लिए बहुत ही उम्दा है। इसे आप हथेली की बैक साइड ही बनवाए।

 

 

Content Writer

Sunita Rajput