रिसेप्शन में Stella McCartney के गाउन में दिखीं मेगन मार्केल

punjabkesari.in Sunday, May 20, 2018 - 02:19 PM (IST)

प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की कल शाही अंदाज से शादी हुई। शादी के बाद प्रिंस ऑफ वेल्स और हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स ने फ्रोगमोर हाउस में रिसेप्शन पार्टी दी। इस पार्टी में करीब 200 मेहमान शामिल थे।

रॉयल कपल ब्लू कलर की जगुआर में फ्रोगमोर हाउस पहुंचे। शाम को रिसेप्शन पार्टी में मेगन ने व्हाइट Stella McCartney गाउन पहना, जिसके साथ मेगन ने एक्वामेरीन (Aquamarine) रिंग पहनी हुई थी। यह रिंग डायना की खास कलैक्शन में से थी। व्हाइट कलर की खूबसूरत ड्रैस के साथ उन्होंने custom satin Aquazzura shoes कैरी किए। 

 


हैरी ने ब्लैक कलर के ब्लेजर के साथ व्हाइट शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक शूज पहने थे। दोनों साथ में 'मेड फॉर इच अदर' लग रहें थे।

 

Punjab Kesari