प्रिंस हैरी और मेगन बनें दूसरी बार पेरेंट्स, शाही परिवार में गूंजी नन्हीं प्रिंसेस की किलकारियां

punjabkesari.in Sunday, Jun 06, 2021 - 10:47 PM (IST)

शाही परिवार के घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजी है। महारानी एलिजाबेथ II के पोते प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल दूसरी बार पेरेंट्स बनें हैं। मेगन मार्कल ने नन्ही परी को जन्म दिया है। उन्होंने अपनी नन्हीं प्रिंसेस का नामकरण भी कर दिया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने अपनी बेटी का नाम लिलिबेट डायना रखा है। यह नाम प्रिंस हैरी ने अपनी दिवंगत मां प्रिंसेस डायना को श्रद्धांजलि देते हुए रखा है। मेगन ने कैलिफोर्निया के सैंटा बारबरा कॉटेज अस्पताल में बेटी को जन्म दिया।

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों पहले प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ओप्रा विनफ्रे को इंटरव्यू देने के बाद र्चचा में आ गए थे। उनके इंटरव्यू ने राजघराने में बवाल मचा दिया था। यहां तक कि उनका इंटरव्यू ब्रिटेन और अमेरिका के राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा में रहा था।

Content Writer

Bhawna sharma