क्रिसमस पर हैरी और मेघन का तोहफा, दिखाई अपनी Princess की पहली झलक

punjabkesari.in Friday, Dec 24, 2021 - 03:44 PM (IST)

महारानी एलिजाबेथ II के पोते प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल इस साल दूसरी बार पेरेंट्स बने थे। मेगन मार्कल ने नन्ही परी को जन्म दिया था। इस शाही जोड़े ने अपनी बेटी का नाम लिलिबेट डायना रखा। खबरों के मुताबिक बेटी के जन्म के बाद ही इस शाही ने जोड़े ने यह सुनिश्चित कर लिया था कि वे अपनी प्रिंसेस को मीडिया से दूर रखेंगे। मगर, क्रिसमस के मौके पर कपल ने अपने चाहने वालों को एक खास तोहफा दिया है। 

मेघन और हैरी ने बेटी की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। शाही जोड़े ने क्रिसमस कार्ड में अपनी बेटी लिलिबेट की पहली तस्वीर जारी है। इस तस्वीर में मेघन मार्कल, प्रिंस हैरी और उनके दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में मेघन मार्कल अपनी छह महीने की लिलिबेट को पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "इस साल, 2021 में, हमने अपनी बेटी लिलिबेट का दुनिया में स्वागत किया। आर्ची ने हमें 'मां' और 'पापा' बनाया और लिली ने हमें एक परिवार बनाया।"

बता दें प्रिंस हैरी ने अपनी दिवंगत मां प्रिंसेस डायना को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी बेटी का नाम लिलिबेट डायना रखा है। मेगन ने कैलिफोर्निया के सैंटा बारबरा कॉटेज अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। गौरतलब है कि इस साल प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ओप्रा विनफ्रे को इंटरव्यू देने के बाद र्चचा में आ गए थे। उनके इंटरव्यू ने राजघराने में बवाल मचा दिया था। यहां तक कि उनका इंटरव्यू ब्रिटेन और अमेरिका के राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा में रहा था।

Content Writer

Bhawna sharma