शाही घराने की बहू मेगन मार्कल ने शानदार अंदाज में की रेड कार्पेट पर entry

punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 01:19 PM (IST)

सैल्यूट टू फ्रीडम गाला 2021 में जिसने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी वह भी शाही घराने की बहू मेगन मार्कल। रेड गाउन में प्रिंस हैरी के साथ पहुंची मेगन को जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया। इस दौरान वह राजकुमारी डायना का डायमंड ब्रेसलेट पहनी नजर आई। 

 प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल का यह शाही अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीरों में मेगन का रेड आउटफिट खूब चमक रहा है।  ऑल-रेड आउटफिट को उन्होंने मैचिंग हील्स, गोल्ड कार्टियर ब्रेसलेट और ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया।


यह पहली बार है कि जब मेगन ने सार्वजनिक उपस्थिति के लिए राजकुमारी डायना के कंगन को चुना। वेल्स की राजकुमारी डायना को फैशन आइकन के नाम से भी जाना जाता है। उनके पास कई एक्सपेंसिव ज्वैलरी कलेक्शन थी। 


 जहां तक ​​प्रिंस हैरी की बात है, ड्यूक ऑफ ससेक्स हमेशा की तरह काले रंग के सूट हैंडसम लग रहे थे। सैल्यूट टू फ्रीडम गाला का मकसद  राष्ट्र की रक्षा में सेवा करने वाले बहादुर पुरुषों और महिलाओं का सम्मान देना होता है। 

बता दें कि शाही घराने की बहू मेगन मार्कल एक ऐसी महिला और मां हैं, जिन्‍होंने अपने बच्‍चे की परवरिश अपने हिसाब से करने का निर्णय लिया और इसके लिए उन्‍होंने शाही घराने के कई ब्रिटिश नियमों को पीछे छोड़ दिया। बच्‍चों की परवरिश को लेकर भी मेगन मार्कल और प्रिस हैरी ने शाही नियमों की परवाह नहीं की।

Content Writer

vasudha