एक्स-रे गर्ल, बिना किसी मशीन देख लेती है इंटरनल पार्ट्स!

punjabkesari.in Tuesday, Jan 17, 2017 - 01:42 PM (IST)

लाइफस्टाइलः सुपर हीरो की कहानियां तो आपने कई सुनी होगी लेकिन आज हम आपको सुपरगर्ल के बारे में बताने जा रहे है। जी हां, आज हम आपको एक एेसी लड़की के बारे में बताने जा रहे है जिसे एक्सरे गर्ल कहा जाता है। 

रूस की रहने वाली नताशा देमकिना शरीर के अंदर की समस्याओं को देख सकती है। उनका मां का कहना है कि 10 साल की उम्र तक वह एक साधारण लड़की थी। उसके बाद उसमें ये शक्तियां विकसित हुई। देखने में नताशा आम लड़की की तरह दिखती है। नताशा के अनुसार एक दिन उन्हें अचानक अपनी मां के शरीर के अंदर के तत्व दिखने शुरु हो गए और उन्होंने इसके बारे में अपनी मां को बताया। 

नताशा का कहना है कि उसके पास दो तरह की दृष्टि हैं। लोगों के शरीर में झांकने के लिए मुझे अपनी दुनिया को देखने की क्षमता को कुछ देर तक बंद करना पड़ता है। लेकिन इसमें मुझे कोई दिक्कत नहीं होती। मुझे बस सोचना होता है। नताशा की इश खूबी को अब तक अमेरिका, लंदन और जापान के बहुत से वैज्ञानिक भी परख चुके है। अब तक नताशा जिसके बारे में जो भी बताया वो सब सच निकला। नताशा को किसी के इंटरनल पार्ट देखने में थोड़ा समय लगता है लेकिन एक दम सही बीमारी पहचानती है। 

Punjab Kesari