आइए जानें, Femina Miss India बनी अनुकृति वास के बारे में कुछ खास बातें

punjabkesari.in Wednesday, Jun 20, 2018 - 12:10 PM (IST)

Femina Miss India 2018 का खिताब तमिलनाडु की 19 वर्षीय अनुकृति वास ने अपने नाम किया है। उन्होंने लगभग  29 खूबसूरत लड़कियों को पछाड़कर ये टाइटल जीता है। अनुकृति को मिस इंडिया का ताज मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने अपने हाथों से पहनाया था। आपको बता दें कि अब वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

आज हम आपको फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली अनुकृति की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे तो आइए जानते हैं। उनसे जुड़ी खास बातें।  

1.19 साल की अुनकृति खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। सिर्फ मॉडलिंग और खेलों में ही नहीं बल्कि वह पढ़ाई में भी काफी होशियार हैं। 

 

2. अनुकृति मिस तमिलनाडु का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है। वह बचपन से ही मॉडल बनने का सपना देखती थी। मगर उन्होंने कभी भी फेमिना मिस इंडिया टाइटल जीतने के बारे में नहीं सोचा। अब टाइटल जीतने के बाद अनुकृति सुपर मॉडल बना चाहती हैं। 

 

A post shared by Anukreethy Vas (@anukreethy_vas) on

3. मिस इंडिया अनुकृति अच्छी डांसर भी है। उनको डांस करने के साथ ही बाइक चलाने का भी शौक है। 


4. अनुकृति मां से बहुत प्यार करती हैं। उनका सपना पूरा करने के लिए फ्रेंच भाषा में बीए कर रही हैं। अनुकृती का पालन-पोषण उनकी मां ने किया है। 
 

 

A post shared by Anukreethy Vas (@anukreethy_vas) on

 

Punjab Kesari