भारत की मीनाक्षी ने लंदन में जीता Mrs Asia UK 2018 का खिताब

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 02:37 PM (IST)

शादी के बाद अक्सर महिलाएं अपने घर-परिवार,जिम्मेदारियों और काम-काज में इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाती। समाज में कुछ ऐसी औरतें भी हैं जो शादी के बाद बच्चों और काम को बाखूबी संभालते हुए अपने शौंक को भी पूरा करने का हौंसला रखती हैं। हम बात कर रहे हैं Mrs Asia UK 2018 की विजेता मीनाक्षी कुमार की। इंग्लैंड में हुए मिसेज एशिया यूके 2018 के इस कंपटीशन में उन्होंने मोस्ट टैलेंटेड मिसिज एशिया यूके का टाइटल भी हासिल किया। 


भारत के दिल्ली में जन्मी मीनाक्षी ने दिल्ली से ही स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई की। उन्होने मास्टर्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद सामाजिक कार्यकर्त्ता का काम किया। इसके बाद वह लंदन शिफ्ट हो गई। वहां जाकर भी उन्होने सोशल वर्कर का काम जारी रखा। घरेलू हिंसा,चाइल्ड प्रॉटक्शन,महिला सशक्तिकरण आदि जैसे मुद्दों पर मीनाक्षी लंदन में काम कर रही हैं। वर्तमान में, मीनाक्षी लंदन में दत्तक ग्रहण परियोजना का प्रबंधन कर रही है।

मीनाक्षी विदेश में रहते हुए भी अपने देश की परंपराओं और संस्कृति से पूरी तरह से जुड़ी हुई हैं। वे एक अच्छी मां और पत्नी होने के साथ-साथ ब्रिटिश सरकार के सामाजिक सेवा विभाग में की कार्यकर्ता है। 


 

Punjab Kesari