रोज सुबह सिर्फ 20 मिनट की Meditation, कम होगा इन बीमारियों का खतरा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 18, 2023 - 11:42 AM (IST)

भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना मुश्किल जिसके कारण स्ट्रेस, एंग्जाइटी और शारीरिक रुप से कई तरह की बीमारियों से शरीर घिर रहा है। इसके अलावा स्ट्रेस के कारण पाचन तंत्र खराब होने लगता है, एसिडिटी बढ़ सकती है, मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन सारी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप सिर्फ एक मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। रोजाना सुबह सिर्फ 20 मिनट तक मेडिटेशन करने से कई तरह की बीमारियों का जोखिम कम होता है। तो चलिए आपको बताते हैं मेडिटेशन करने से आपको क्या-क्या फायदे होंगे...

तनाव होगा कम 

सुबह मेडिटेशन करने से आपका सारे दिन का तनाव कम होगा। दिन की शुरुआत मेडिटेशन के साथ करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। सुबह की मेडिटेशन आपका स्ट्रेस लेवल कम करेगी। इसे करने से आपकी चिंता कम होगी और आप कोई भी डिसीजन आसानी से ले पाएंगे। 

दिमाग होगा शांत 

सिर्फ 20 मिनट की मेडिटेशन से आपके दिमाग को भी मानसिक रुप से शांति मिलेगी। इससे आपका ब्रेन न्यूट्रल रहता है और अन्य गतिविधियों को अच्छे से करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा इससे  एंग्जाइटी और सारे दिन का गुस्सा भी दूर होता है। 

फेफड़े बनेंगे मजबूत 

इससे आपके फेफड़े भी बहुत अच्छे से काम कर पाएंगे। यदि आपको ब्रोंकाइटिस और निमोनिया जैसी परेशानियां हैं तो आप सिर्फ 20 मिनट की मेडिटेशन कर लें। इससे आपके फेफड़े मजबूत बनेंगे। यह आपके फेफड़ों के कामकाज को तेज करने में मदद करती है। 

पाचन तंत्र रहेगा स्वस्थ 

ब्लोटिंग और पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए भी मेडिटेशन काफी अच्छी मानी जाती है। इससे आपके पेट का मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है, पेट में सूजन और डाइजेस्टिव एंजाइम कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा मेडिटेशन गैस, एसिडिटी दूर करने में भी मदद करती है। 

बढ़ती है एनर्जी 

इससे आपका दिमाग साफ होता है और आप काफी एनर्जेटिक महसूस करते हैं। यह आपकी वेगस तंत्रिका को उत्तेजित करता है जिससे आपके शरीर में पॉजिटिव इमोशन्स को बढ़ावा मिलता है।


 

Content Writer

palak