Mauni Amavasya: शनिदेव होंगे आप पर मेहरबान, मौनी अमावस्या पर कर लें ये काम

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2023 - 06:33 PM (IST)

हिंदू धर्म में अमावस्या का बहुत ही महत्व बताया गया है। हर महीने की पंद्रहवी तिथि पर अमावस्या मनाई जाती है। अमावस्या का दिन पितरों को समर्पित होता है। माघ महीने में आने वाली इस अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। इस बार मौनी अमावस्या शनिवार को मनाई जा रही है जिसके कारण इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। मौनी अमावस्या 21 जनवरी के दिन मनाई जाती है। शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को शनिश्चरी अनावस्या भी कहते हैं। इन दिन स्नान और दान का भी खास महत्व होता है। इस मौनी अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है जिसके कारण इसका महत्व और भी ज्यादा  बढ़ गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किन उपायों को मौन अमावस्या पर करके आप शनि देव की कृपा पा सकते हैं। 

नदी में स्नान 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन आप पवित्र नदी में स्नान जरुर करें। पवित्र नदी में स्नान करने का इस दिन विशेष महत्व होता है। यदि आप नदी में स्नान नहीं कर सकते तो पानी में गंगाजल डालकर भी स्नान कर सकते हैं। 

शनि संबंधी उपाय 

इस बार मौनी अमावस्या शनिवार को मनाई जा रही है जिसके कारण इसका महत्व और भी बढ़ गया है। इसलिए अगर आपकी कुंडली में दोष या कष्ट हैं तो इस दिन शनि संबंधी विशेष उपाय जरुर करें। 

जरुरतमंद को करें वस्त्र और अनाज  दान

इस दिन आप किसी गरीब और जरुरतमंद व्यक्ति को वस्त्र और अनाज का दान जरुर करें। मान्यताओं के अनुसार, इससे जीवन में आने वाले कष्ट दूर होते हैं। व्यक्ति का जीवन भी खुशहाल रहता है। 

व्रत रखने से मिलेगा लाभ 

माना जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन पूजा-पाठ के साथ व्रत रखना भी शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का भी बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे व्यक्ति को कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा आप मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर व्रत, श्राद्ध कर्म और दान करने से दुख-दरिद्रता, कालसर्प और पितृदोष भी दूर होते हैं। 

Content Writer

palak