बॉलीवुड स्टाइल माथा-पट्टी के 8 ट्रेंडी डिजाइन

punjabkesari.in Wednesday, Dec 19, 2018 - 01:15 PM (IST)

बी-टाऊन और टीवी सेलेब्स की शादियों का सीजन जोरो-शोरो से चल रहा हैं। बी-टाउन एक्ट्रेस जैसे सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी शादी के बंधन में बंधी और सभी ने खूब सुर्खियां भी बटौरी। वहीं टीवी के कई स्टार्स भी शादी के बंधन में बंधें। इन ब्राइडल गर्ल्स का वेडिंग लुक हर किसी को खूब पसंद आया। जहां इनके वेडिंग आउटफिट्स खूब चर्चा में रहें, वहीं उनकी ब्राइडल ज्वेलरी भी यंग गर्ल्स को खूब अट्रैक्ट कर रही हैं।

PunjabKesari

इन एक्ट्रेस ने बोल्ड से लेकर डीसेंट माथा पट्टी के खूबसूरत डिजाइन्स अपनी शादी के लिए चूज किए। आप भी इनकी ब्राइड्ल ज्वेलरी में से माथा-पट्टी के लेटेस्ट डिजाइन्स आइडिया ले सकती है और अपनी वेडिंग लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। 

अनुष्का शर्मा की कुंदन माथा पट्टी

अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में सब्यसाची की हेरिटेज ज्वेलरी कैरी की। उन्होंने लेयर नेकलेस व झूमका स्टाइल ईयररिंग्स के साथ jaw-dropping माथा-पट्टी चूज किया। आप भी अनुष्का की तरह अपने वेडिंग लहंगे से मैचिंग ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। 

PunjabKesari

सोनम कपूर का मल्टी लेयर्ड माथा पट्टी

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी शादी में ट्रेडीशनल ज्वेलरी व माथा-पट्टी डिजाइन्स चूज किया। उन्होंने मल्टी लेयर माथा-पट्टी के साथ बड़े साइज का मांगटीका कैरी किया जो उन्हें काफी खूबसूरत लुक दे रहा था। 

PunjabKesari

दीपिका पादुकोण का वन लेयर घुंघरू स्टाइल माथा पट्टी

सभी जानते है कि दीपिका ने दो रीति-रिवाज से शादी की। दोनों शादियों में उन्होंने सब्यसाची की डिजाइनर ज्वेलरी चूज की। कोंकणा रस्म के दौरान उन्होंने हैवी पर्ल व मीनाकारी वर्क वाला माथा-पट्टी चूज किया जो उन्होंने परफेक्ट ब्राइडल लुक दे रहा था। वहीं सिंधी रिवाज से हुई शादी में उन्होंने बिना माथा-पट्टी बड़े साइज का मांगटीका कैरी किया जो उन्होंने रॉयल लुक दे रहा था। 

PunjabKesari

दीपिका की तरह पहनें ओवरसाइज्ड मांग-टीका

PunjabKesari

प्रियंका की तरह सिंपल मांग टीका करें कैरी

भले ही प्रियंका ने अपनी शादी में माथा-पट्टी न कैरी किया लेकिन उन्होंने मिडियम साइज का मांग-टीका कैरी किया जो उन्हें डीसेंट लुक दे रहा था। अगर आप भी प्रियंका की तर डीसेंट लुक चाहती है तो इस तरह की ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं। 

PunjabKesari

आप सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं टीवी एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक से भी टिप्स ले सकती हैं। आइए देखते है उनके लेटेस्ट माथा पट्टी डिजाइन्स। 

युविका चौधरी की तरह कैरी करें झूमर स्टाइल माथा पट्टी 

युविका चौधरी ने अपनी शादी में हैवी पर्ल व कुंदन माथा-पट्टी के साथ छोटे साइज का मांग टीका कैरी किया। गले में उन्होंने हैवी नेकलेस पहना जो उन्हें रॉयल लुक दे रहा था।

PunjabKesari

गिन्नी चतरथ की तरह चूज करें चौड़ा ग्रीन माथा पट्टी

कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने अपनी शादी में हैवी माथा पट्टी चूज किया जिसमें पर्ल व ग्रीन कलर के जेमस्टोन से तैयार किया गया था जो उन्हें काफी खूबसूरत लुक दे रहा था। 

PunjabKesari

अदिति का वन लेयर घुंघरु स्टाइल कुंदन माथा पट्टी

टीवी एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने भी चौड़े साइज का माथा-पट्टी कैरी किया जिसके साथ उन्होंने मीडियम साइज का मांग टीका चूज किया।

PunjabKesari, Additi gupta wedding, Matha patti
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static