Alia Bhatt से लेकर Katrina तक, माथा पट्टी ने लगाया एक्ट्रेसेज की ब्राइडल लुक में चार- चांद

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 01:46 PM (IST)

शादी का क्रेज हर लड़की को होता है। इस दौरान वो कपड़ों से लेकर ज्वैलरी तक ट्रेंड के हिसाब से चूज करती है। ट्रेडिंग की बात हो ही रही है तो बता दें माथा पट्टी का खूब ट्रेंड है। आजकल सारी ब्राइड्स यहां तक की बॉलीवुड एक्ट्रेसेज भी शादी के दिन हैवी या ओवर- साइजड माथा पट्टी के साथ अपना श्रृंगार कंप्लीट करती हैं। आलिया भट्ट, सोनम कपूर, दीपिका आलिया जैसी एक्ट्रेसेज भी माथा पट्टी फ्लॉन्ट करती दिखीं। 

आलिया भट्ट के ब्राइडल लुक को काफी पसंद किया गया था। खासकर उन्होंने मट्टा पट्टी को जिस तरह से खुले बालों पर डिजाइन किया था, उसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इस तरह की माथा- पट्टी हेडबैंड स्टाइल वाली माथा पट्टी होती है, जिससे आजकल दुल्हनें कैरी करना बहुत पसंद करती हैं। इसे शादी के अलावा हल्दी और एथनिक लुक के साथ भी कैरी किया जा सकता है।

PunjabKesari

कैटरीना कैफ की बात करें तो उन्होंने लाल रंग के लहंगे के साथ गोल्डन माथा पट्टी पेयर किया था। उन्होंने डबल माथा पट्टी का यूनिक डिजाइन कैरी किया था। अगर आप माथा चौड़ा है तो आपको ऐसी माथा पट्टी खूब सूट करेगी।

PunjabKesari

दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी में विंटेज स्टाइल माथा पट्टी पहनी थी, जिसमें वो खूब जंच रही थीं।

PunjabKesari

दीपिका ने ही फिल्म पदमावत में राजस्थानी ट्रेडिशनल मांग टीका पहना था। इसे ज्यादातर राजस्थान में रॉयल फैमिली की बहुएं पहनती हैं। इसके साथ ओपन हेयर्स ज्यादा अच्छे लगेंगे। कुछ अलग करने के लिए आप ये वाली माथा पट्टी भी ट्राई कर सकती हैं।

PunjabKesari

फैशनिस्टा सोनम कपूर ने हर बार की तरह अपनी शादी में कुछ हटके किया था। उनकी माथा पट्टी में कई सारे स्ट्रैंड थे। व्हाइट पलर्स इसे और खूबसूरत बना रहे थे। वहीं इस माथा- पट्टी के साथ ओवरसाइज्ड मांग टीका भी था, जिससे उनकी पूरी लुक बहुत आकर्षक बन रही थी।

PunjabKesari

ब्राइडल लुक्स की चर्चा हो और अनुष्का शर्मा का नाम ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। अनुष्का का ब्राइडल लुक अभी भी बॉलीवुड दीवाज में सबसे बेस्ट बना जाता है। एक्ट्रेस ने अपने इस खास दिन पर डायमंड स्टडिड माथा पट्टी पहनी थी। इसमें  pale pink spinel और जापानी पर्ल का इस्तेमाल किया गया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static