Pregnant Women के लिए मैटरनिटी फैशन गाइड, Perfect Outfit से बढ़ाएं अपना कॉन्फिडेंट

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 05:05 PM (IST)

प्रेग्नेंसी में फैशन से ज्यादा जरूरी है आपका आराम और स्वास्थ्य। गर्भावस्था के दौरान शरीर में तेजी से बदलाव आते हैं, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि आप स्टाइलिश नहीं दिख सकतीं।  सही कपड़ों और स्मार्ट स्टाइलिंग से आप इस खूबसूरत दौर को और भी कॉन्फिडेंट तरीके से जी सकती हैं। सही मैटरनिटी वियर न केवल आपको कम्फर्ट देता है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। चलिए  रोज़मर्रा के लिए आरामदायक आउटफिट पर डालते हैं एक नजर

PunjabKesari
मैटरनिटी कुर्ता और लेगिंग्स

गर्भावस्था के दौरान ढीले लेकिन सही फिट वाले कुर्ते पहनें। ए-लाइन या एम्पायर कट कुर्ते पेट के आसपास आराम देते हैं। सॉफ्ट और ब्रीदेबल फैब्रिक जैसे कॉटन, लिनन, जर्सी पहनें। बहुत टाइट कपड़ों से बचें।

PunjabKesari
स्ट्रेचेबल मैटरनिटी जींस

इलास्टिक वेस्टबैंड वाली जींस पेट को सपोर्ट देती है और स्टाइल भी बनाए रखती है। इसमें एक बहुत ही स्ट्रेचेबल, सॉफ्ट फैब्रिक बैंड होता है जो पेट के ऊपर तक आता है, जो विशेष रूप से गर्भावस्था के अंतिम चरणों में बेहतरीन सपोर्ट प्रदान करता है।

PunjabKesari
मैटरनिटी  मैक्सी ड्रेस

मैटरनिटी मैक्सी ड्रेस गर्भावस्था के दौरान आराम और स्टाइल के लिए बेहतरीन विकल्प हैं, जो अक्सर फीडिंग ज़िप के साथ आती हैं। ये कॉटन, रेयॉन या वेलवेट फैब्रिक में, एम्पायर वेस्ट, रफल, और फ्लोरल प्रिंट्स जैसे डिज़ाइन्स में उपलब्ध हैं, जो बढ़ते पेट को जगह देते हैं

PunjabKesari
मैटरनिटी शर्ट और पैंट

ऑफिस या फॉर्मल लुक के लिए स्ट्रेच फैब्रिक की शर्ट्स और ढीली ट्राउजर अच्छा विकल्प हैं। शर्ट्स  अक्सर फीडिंग-फ्रेंडलीहोते हैं, जो डिलीवरी के बाद भी उपयोगी रहते हैं। आप ट्यूनिक, ऑफ-शोल्डर, या कॉटन शर्ट चुन सकती हैं। ओवर-बेली डिज़ाइन वाली पैंट, लेगिंग, ट्रैक पैंट, या आरामदायक पलाज़ो सबसे अच्छे विकल्प हैं ।

PunjabKesari
 अनारकली सूट

फंक्शन और खास मौकों के लिए फ्लोई अनारकली पेट के बदलाव को आराम से कवर करती है। गर्भवती महिलाओं के लिए एक आरामदायक और स्टाइलिश विकल्प हैं। ये एथनिक वियर सूती, रेयान, या सिल्क फैब्रिक में आते हैं और इनमें अक्सर फीडिंग के लिए छिपी हुई ज़िप  होती है। ये घुटने या टखने की लंबाई के होते हैं, जो स्टाइलिश लुक प्रदान करते हैं।

 PunjabKesari
गाउन स्टाइल ड्रेस


गर्भावस्था के दौरान पहनने के लिए सबसे अच्छी मैटरनिटी ड्रेस वो होती हैं जिन्हें आप गर्भावस्था के बाद भी लंबे समय तक पहनना चाहेंगी। शर्टड्रेस, ओवरसाइज़्ड निट्स, ड्रेप्ड स्टाइल और अन्य कई विकल्प देखें। बेबी शॉवर या पार्टी के लिए पेस्टल या फ्लोरल गाउन बेहतरीन लगते हैं।

PunjabKesari
लेयरिंग का स्मार्ट इस्तेमाल करें

श्रग, लाइट जैकेट या दुपट्टा लुक को बैलेंस करता है। लेयरिंग से आप अपने बदलते शरीर के अनुसार आउटफिट एडजस्ट कर सकती हैं। इसके साथ कम्फर्टेबल फ्लैट्स, कुशन सैंडल या स्पोर्ट्स शूज पहनें। यह कमर और पैरों के दर्द से बचाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static