डिनर में बनाएं Delicious मटर पुलाव, बढ़ जाएगा रात के खाने का मजा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2022 - 12:03 PM (IST)

सर्दियों के मौसम में हरा मटर की सब्जी बहुत ही पसंद की जाती है। मटर से कई तरह की रेसिपी भी इस मौसम में तैयार की जाती है। यह सिर्फ स्वाद में नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। मटर का हलवा, चीला, आलू मटर की सब्जी बनाकर आप खा सकते हैं। इसके अलावा आप मटर खिचडी, पोहे में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्दियों में आप डिनर में मटर पुलाव भी बना सकते हैं। मटर पुलाव एक पसंदीदा भारतीय व्यंजनों में से एक है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

चावल - 2 कप 
हरी मटर - 1/2 कप 
प्याज - 2-3
अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच 
लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच 
हरी मिर्च - 1 
घी - 1 चम्मच 
लौंग - 2-3 
दालचीनी - 1 टुकड़ा 
बड़ी इलायची - 1
तेल - जरुरतअनुसार
पानी - 3 कप
नमक - स्वादअनुसार

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप चावल को अच्छे से धोकर साफ कर लें। 
2. फिर 10 मिनट के लिए चावलों को पानी में भिगोकर रख दें। 
3. तय समय के बाद चावल में से पानी निकाल दें। 
4. एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें। घी गर्म होने पर इसमें दालचीनी, बड़ी इलायची और लौंग डालें। 
5. जैसे ही यह सारी चीजें भुन जाए तो इसमें हरी मिर्च, प्याज बारीक काटकर डालें और कम से कम 1 मिनट के लिए अच्छे से भून लें। 
6. जब मिश्रण अच्छे से गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाएं। 
7. अदरक लहसुन का पेस्ट डालने के बाद इसमें मटर डालें। मटर को पेस्ट में अच्छे से भून लें। 
8. फिर साफ किए हुए चावल भी कढ़ाई में डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। 
9. चावल डालने के बाद इसमें नमक और पानी जरुरतअनुसार डालें। 
10. जैसे सारी चीजें उबलने लगे तो धीमी आंच पर ढक्कर पकाएं। 
11. करीबन 8-10 मिनट के लिए इसे पकने दें। तय समय के बाद जैसे पानी सूख जाए तो गैस बंद कर दें। 
12. फिर 5 मिनट के लिए चावलों को ऐसे ही रहने दें। धनिया पत्ती के साथ गर्निश करके सर्व करें। 


 

Content Writer

palak