अगर जन्नत देखने की है ख्वाहिश, तो नवरात्रि पर जरूर जाएं वैष्णो देवी के दरबार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 05:08 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की त्रिकूटा पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी का भवन का नजारा इन दिनों देखने लायक है। श्री वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने इस बार दरबार को सजाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है, भवन में प्राकृतिक फूलों व फलों से बेहद ही खूबसूरत सजावट की गई है।


नवरात्रि  के खास मौके पर मां वैष्णो देवी के दरबार, प्राकृतिक गुफा सहित यात्रा मार्ग को फूलों से सजाया गया है। देसी और विदेशी फलों और फूलों से सजा माता का भवन किसी जन्नत से कम नहीं लग रहा है। 


हर साल की तरह इस बार में  मंदिर के दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस दृश्य का साक्षी बनकर श्रद्धालु खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। 


त्रिकुट पर्वत में स्थित मंदिर की दिशा में जैसे-जैसे आगे बढ़ते जाते हैं वैसे-वैसे रंग-बिरंगी फूलों की महक मन को मोहती जाती है। यह प्राकृतिक फूल पूरे दरबार में  खुशबू बिखेर रहे हैं। 


दरबार की सजावट की बात करें ताे भवन मार्ग पर कई स्थानों में आकर्षक प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इसके लिए विशेष तौर पर फूल व फल न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आदि से मंगवाए गए हैं।


नवरात्रों के  वैष्णो देवी मंदिर लोगों के लिए आकर्षण का विशेष केंद्र बना हुआ है। लोग इस मंदिर में शीश नवाने के साथ विदेशी फूलों की महक लेने और उन्हें निहारने भी यहां पहुंच रहे हैं।


इसके साथ ही मंदिर में भक्तों की सुविधाओं के लिए तमाम इंतजाम भी किए गए हैं। वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए पूरे भारत से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। नवरात्र के मौके पर मंदिर में कई विशेष आयोजन भी किए जाते हैं।

Content Writer

vasudha