बच्चों के लिए बनाएं चटपटा मसाला पास्ता, घर पर ही आएगा Restaurant जैसा स्वाद

punjabkesari.in Monday, Aug 01, 2022 - 02:05 PM (IST)

बच्चे खाने-पाने में हमेशा ही नखरे दिखाते हैं। ऐसे में माता-पिता को उनके खाने को लेकर हमेशा ही परेशानी रहती है। न्यूडल्स, मैगी, पास्ता जैसी चीजें बच्चे अक्सर खुश होकर खा लेते हैं। आप बच्चों के लिए घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा मसाला पास्ता बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

पास्ता - 2 कप 
नमक - स्वादअनुसार 
तेल - जरुरतअनुसार
बटर - 2 चम्मच
लहसुन - 1 कप
अदरक - 1/2 कप 
प्याज - 3-4 
टमाटर - 2-3 
कश्मीरी लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच 
गर्म मसाला - 1 चम्मच 
स्वीटकॉर्न - 1 कप 
गाजर - 1 कप 
शिमला मिर्च - 1 कप 
टौमेटो सॉस - 2 चम्मच 
मटर - 1 कप 
ब्रोकली - 1 कप 
पानी - जरुरअनुसार
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप पास्ता को उबालकर एक अलग पैन में निकालकर रख लें। 
2. फिर पैन में तेल और बटर को गर्म कर लें। अदरक, प्साज, लहसुन और टमाटर काट लें। 
3. इसके बाद पैन में अदरक और लहसुन को कुछ देर के लिए फ्राई करें। 
4. अब इसमें प्याज को ब्राउन होने तक अच्छे से भून लें। 
5. जैसे प्याज ब्राउन हो जाए तो उसमें टमाटर डाल दें। 
6. टमाटर के बाद पैन में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला और नमक मिक्स कर दें। 
7. इन सारे मसालों को अच्छे से भून लें। फिर इसमें शिमला मिर्च, गाजर, मटर और ब्रोकली काटकर डालें। 
8. सब्जियों को अच्छे से पका लें। इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं।               
9. पैन को ढक दें और 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पका लें। 
10. तय समय के बाद इसमें उबला हुआ पास्ता मिलाएं। 
11. पास्ता अच्छे से सब्जियों में मिक्स करें और टोमेटो सॉस मिला दें। 
12. आपका स्वादिष्ट पास्ता बनकर तैयार हैा गर्मा-गर्म टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें। 

Content Writer

palak