World Martini Day: मिनटों में बनाकर पीएं ठंडी-ठंडी मार्टिनी

punjabkesari.in Saturday, Jun 19, 2021 - 01:44 PM (IST)

घर में पार्टी रखी हो या कॉकटेल पार्टी आप मार्टिनी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। यह कॉकटेल रेसिपी स्वाद में कड़वी-खट्टी होती है जिसे आप कुछ मसालेदार और भारतीय स्नैक्स के साथ ले सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं मिनटों में मार्टिनी रेसिपी बनाने का तरीका

मार्टिनी की सामग्री

जिन (gin) - 120 मि.ली.
ड्राई वरमाउथ - 30 मि.ली.
बर्फ के टुकड़े - 8
नींबू का छिलका - 1/2
हरे जैतून - 4 टुकड़े

मार्टिनी बनाने की रेसिपी

1. एक जग में सूखे वरमाउथ के साथ जिन डालकर अच्छी तरह मिला लें।
2. फिर, घड़े में बर्फ के टुकड़े डालें और एक बार फिर से हिलाएं।
3. इस मिश्रण को ठंडे मार्टिनी कॉकटेल गिलास में छान लें।
4. छानी हुई ड्रिंक में नींबू के छिलके डालें और हरे जैतून से गार्निश करें।
5. लीजिए आपकी मार्टिनी बनकर तैयार है। अब आप इसका मजा लें।

Content Writer

Anjali Rajput