उम्र में था 52 साल का अंतर, फिर भी अपने दोस्त की 74 वर्षीय मां से की शादी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 25, 2019 - 03:10 PM (IST)

फिल्म और रियल लाइफ में ऐसी कई शादियां होगीं जिसमें लड़के और लड़की की उम्र में काफी फर्क होता है। उम्र के इस गैप के साथ कुछ रिश्ते को बड़े अच्छे से चलते है लेकिन कुछ जल्दी ही टूट जाते है। आज हम आपको ऐसी ही एक रिश्ते के बारे में बातएगें जिसमें 52 साल उम्र का फर्क है। इतना ही नहीं मजाक में दोस्त को सबक सिखाने के लिए बना यह रिश्ता 1 महीने बाद ही टूट गया था। मई महीने में 22 साल के डेविड डोब्रिक ने 74 साल के लोरेन के साथ शादी की थी लेकिन 1 महीने बाद ही उन्होंने  तलाक लेने का फैसला लिया।

22 साल के डेविक डोब्रिक और 46 साल के जेसन नैश बहुत ही अच्छे दोस्त है। वह हमेशा एक दूसरे को चिढ़ाते रहते और आपस में मजाक करते थे। तभी एक दिन मजाक में जेसन ने डोब्रिक से कहा था कि आपकी कभी भी पूर्व पत्नी नहीं होगी। जिसके बाद डेविक ने जेसन की ही 74 वर्षीय मां से शादी की और उसका सौतेला पिता बन गया।

इस मजाक के बाद डेविड बोस्टन गए और उन्होंने जेसन की मां लोरेन के आगे शादी का प्रस्ताव रखा। पहले तो लोरेन इस प्रस्ताव से हैरान रह गई लेकिन बाद में जब डेविट ने जब समझाया तो वह समझ गई कि वह जेसन के सौतेले पिता बन कर उसे सबक सिखाना चाहते है। इसलिए वह मान गई। इसके बाद वह दोनों हनीमून पर भी गए। जिसकी उन्होंने वीडियो बनाई। हालांकि महीने के बाद डेविड ने तलाक की घोषणा कर दी थी। 
 

Content Writer

khushboo aggarwal