भारती ने शेयर किया मैसेज, हर्ष ने कहा- 2 साल बाद भी ये ऐसी ही है

punjabkesari.in Wednesday, Dec 04, 2019 - 11:22 AM (IST)

स्टेंडअप कॉमेडियन के तौर पर अपनी जोक्स से लोगों के दिलों पर राज करने वाली भारती सिंह की शादी को 2 साल हो गए है। 3 दिसंबर 2017 को भारती ने हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी। आज वह अपने पति के साथ ही स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आती है। ऑन स्क्रीन अब वह अपने रोमांस और जोक्स के साथ अपनी फैंस का दिल जीतती है। अपनी शादी के दो साल पूरे होने पर भारती और हर्ष ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy anniversary my soulmate @haarshlimbachiyaa30 ❤️ thankyou so much for everything 😍👍🏻 harsh main tumhare bina aapni life ka AK pal bhi nahi soch sakti 😘main tumse bahut payar karti hoon,aur mujh Se jayada tum mujh Se payar karte ho😍Chote baby ko kaise rakhte hai vaise tumne Mujhe rakha hai aur humesha meri har jid maani hai ❤️main god se yahi kahugi 7 janam nahi har janam maie tum hi mere husband bano 🙏🏽🙏🏽😇😇😘😘❤️❤️#love#haven#babu#soulmate #lifepartner #hubby#2 anniversary #mybestfriend ❤️❤️❤️❤️

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen) on Dec 2, 2019 at 2:30pm PST


भारती ने अपने प्यार इजहार करते हुए कहा भारती ने हर्ष को बिना शर्त के प्यार करने और साथ देने के लिए धन्यवाद किया और हैप्पी एनिवर्सरी मेरे हमसफर लिख कर विश किया। इसके साथ ही भारती ने अपनी फोटो का एक कोलाज बना कर शेयर किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

दो साल बाद भी ये ऐसी ही है , पर मुझे पसंद है ❤️❤️❤️

A post shared by Haarsh Limbachiyaa (@haarshlimbachiyaa30) on Dec 2, 2019 at 11:24am PST

हर्ष ने भी एक पोस्ट शेयर की है जिसमें भारती शैम्पेन पीती नजर आ रही है और हर्ष ने लिखा, 2 साल बाद भी ये ऐसी ही है, पर मुझे पसंद है। 

 

2 साल पहले भारती और हर्ष की शादी गोवा में हुई थी। शादी से पहले इन्होंने प्री वेडिंग शूट करवाया था जिसकी फोटो और वीडियो काफी वायरल हुई थी।
 

Content Writer

khushboo aggarwal