अनीता डोंगरे का रेड लहंगा पहनकर न्यू जर्सी में रचाई मराठी शादी

punjabkesari.in Thursday, Oct 31, 2019 - 05:10 PM (IST)

वैसे तो न्यू जर्सी को आप छोटा इंडिया भी कह सकते है। वहां पर आधा भारत बसा हुआ है। खास बात यह है कि वहां पर इतने साल रह कर भी भारतीय अपना कल्चर और कस्टम नहीं भूले है। तभी तो यह कपल न्यू जेर्सी में भी मुंबई से अपने घरवालों को बुला कर पूरो मराठी सभ्यता से अपना विवाह रचाया। सबसे खास बात यह है कि ब्राइड 'शेफाली मांडले' ने अनीता डोंगरे द्वारा डिजाइन की गई आउटफिट वियर की थी। उनका ग्रूम 'सिदार्थ' भी व्हाइट शेरवानी में बहुत डैशिंग लग रह था। आइए आपको उनके शादी की खास तस्वीरों से साझा करवाते है। 

 

 

सबसे पहले बात करते है दुल्हन की........  शेफाली ने विविद रेड लेहंगा पहना था। उनका मेकअप भी काफी सिंपल और खूबसूरत था। उनके बाल खुले हुए थे। मिनिमल ज्वेलरी के साथ वो बेहद खूबसूरत लग रही है। 

 

 

 

अब बात करते है ग्रूम की.......सिदार्थ ने व्हाइट शेरवानी में ब्राइड को पूरी-पूरी टक्कर दी। वे बेहद डैशिंग लग रहे है। 

दूल्हे का स्वागत कागि भव्य तरीके से हुआ है।

वो तो रथ पर चढ़ कर वेडिंग डेस्टिनेशन पर पंहुचे थे।

वही ब्राइड अपनी ब्राइडसमेड के साथ शैम्पेन का मजा ले रही है।

दूल्हे के दोस्त एक तरह के कपडे में शामिल हुए तो वही दुल्हन की दोस्त भी एक तरह की साड़ी में नजर आ रही है। 

शादी में होने वाली हर रस्म को मनाया गया है। बतादे कि शादी 2 तरह से हुई है पहले मराठी फिर विदेशियों के सामने भी एक पार्टी थ्रो की गई थी। सेल्फी लेते कपल कितना क्यूट और प्यारा लग रहा है।   

Content Writer

shipra rana