आड़ू खाने से मिलते हैं कई चौंकाने वाले फायदे

punjabkesari.in Monday, May 29, 2017 - 10:37 AM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : आड़ू गर्मियों में मिलने वाला एक फल है। यह ज्यादातर दक्षिण एशिया और चीन में पाया जाता है लेकिन अब यह दुनिया के अनेक हिस्सों में उगाया जाता है। यह खाने में काफी रस भरा और मीठा होता है। स्वाद के साथ ही आड़ू सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से मोटापा कम होता है और स्किन को भी फायदा पहुंचता है। आइए जानिए आड़ू खाने के फायदों के बारे में

आड़ू खाने के फायदे


1. झड़ते बाल
आड़ू बालों को मजबूती प्रदान करता है। जिन लोगों को बाल झड़ने की समस्या होती है उन्हें हर रोज एक आड़ू का सेवन जरूर करना चाहिए।

2. मोटापा
आड़ू में बहुत कम कौलोरी पाई जाती है। ऐसे में हर रोज नाश्ते में एक आड़ू खाने से दोपहर तक भूख नहीं लगती जिससे शरीर का वजन कंट्रोल में रहता है।

3. त्वचा के लिए
इसमें काफी मात्रा मेें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडैंट होते हैं जो त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

4. यूरिन इंफैक्शन
आड़ू में पोटेशियम होता है जो ब्लैडर को साफ रखता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से यूरिन की कोई समस्या नहीं होती।

5. कैंसर
इसमें मौजूद यौगिक फेनोलिक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को बढ़ने से रोकता है। 

6. ट्यूमर
आड़ू में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडैंट तत्व दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर ब्रेन ट्यूमर जैसी समस्या से दूर रहता है।
 

Content Writer

Anjali Rajput