काले अंगूर में छिपे है सेहत और सुंदरता के कई राज

punjabkesari.in Wednesday, Apr 05, 2017 - 05:54 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत): अंगूर एक प्राकृतिक फल है। यह खाने में मीठा और काफी स्वादिष्ट लगता है। इसमें विटामिन सी, ई, फाइबर, ग्लूकोज, मेग्नीशिय और कैलोरी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हार्ट अटैक और डायबिटीज जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं और शरीर को सेहतमंद बनाएं रखते हैं। जानिए इसके ऐसे और भी फायदे...

 

1. डायबिटीज

अगर आप डायबिटीज के रोगी है तो आपके लिए अंगूर का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अंगूर शरीर में शूगर की मात्रा को कम करता है जिससे कि आप अपनी डायबिटीज को कंट्रोल में कर सकते हैं।

2. हार्ट अटैक

हार्ट अटैक के रोग से बचने के लिए काले अंगूर का जूस सबसे बैस्ट है। क्योंकि  काले अंगूर का रस खून के थक्कों को बनने से रोकता है।

3.  खून की कमी       

काले अंगूर शरीर में खून की कमी को भी पूरा करते हैं। रोजाना दिन में अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें। 

4. दाग धब्बों, झुर्रियां

अगर आप अपने चेहरे की झुर्रियों और दाग धब्बों से परेशान हैं तो ऐसे में आप रोजाना काले अंगूर का सेवन करें।

5. ग्लोइंग त्वचा

इसके सेवन से त्वचा जवां और निखरी हुई लगती है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी स्किन सेल्स में जान भर देते हैं जिससे कि स्किन ग्लो करने लगती हैं।

 
 

 

Punjab Kesari