इंडो-वेस्टर्न की शौकीन गर्ल्स के लिए परफेक्ट हैं मानुषी की 12 ड्रैसेज

punjabkesari.in Tuesday, May 14, 2019 - 12:53 PM (IST)

मिस वर्ल्ड 2017 रह चुकी मानुषी छिल्लर आज अपना 22वां जन्मदिन मना रही हैं। मानुषी अपने स्टाइलिश लुक से लाखों लड़कियों की यूथ आइकन बनी हुई है। इंडियन हो या वैस्टर्न, मानुषी हर लुक में परफेक्ट दिखती हैं। उनका स्टाइल न केवल सुर्खियां बटौर रहा बल्कि गर्ल्स की पसंद भी बना हुआ है। पार्टी, फंक्शन या अवॉर्ड शो मानुषी अपने लुक से सभी को इम्प्रैस करती नजर आती है। इतना ही नहीं, दिनों दिन उनका स्टाइल काफी बोल्ड भी होता जा रहा है। 

मानुषी फेमस फैशन डिजाइनर्स की भी पहली पसंद बनती जा रहीं हैं। उन्होंने मिस वर्ल्ड बनने के बाद कई फेमस डिजाइनर्स जैसे मनीष मल्होत्रा, गौरी-नैनीका, अनीता डोंगरा, सब्यसाची,  अबू जानी-संदीप खोसला और तरुण तहिलियानी की खूबसूरत ड्रैसेज कैरी किए नजर आ ही जाती है। चलिए आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी कुछ इंडो-वैस्टर्न ड्रैसेज दिखाते हैं जिनसे लड़कियां ढेरो आइडिया ले सकती हैं। 

रफ्फल इंडो-वैस्टर्न साड़ी में मानुषी।

इंडो-वैस्टर्न स्टाइल लहंगे में मिस वर्ल्ड मानुषी। 

धोती विद क्रॉप टॉप एंड लॉन्ग रफ्फल जैकेट में मानुषी का समर परफेक्ट लुक।

धोती स्टाइल स्कर्ट विद स्ट्रेपी ब्लाउज में मानुुषी। 

थाई हाई स्लिट स्कर्ट विद क्रॉप टॉप में मानुषी छिल्लर। 

धोती स्टाइल एथनीक सूट में मानुषी छिल्लर। 

थाई हाई स्लिक स्कर्ट विद केप स्टाइल ऑफ शोल्डर ड्रैस में मानुषी छिल्लर। 

लहंगे के साथ लॉन्ग जैकेट में मानुषी का गॉर्जियस अंदाज। 

प्रिंटेड साड़ी के साथ मानुषी का ऑफ शोल्डर ब्लाउज। 

प्लाजो के साथ फ्रंट कट कुर्ती में मानुषी। 

Content Writer

Sunita Rajput