शादी के दिन किसी महारानी से कम नहीं लग रही थी मानसी श्रीवास्तव, देखता ही रह गया दूल्हा

punjabkesari.in Sunday, Jan 23, 2022 - 04:24 PM (IST)

एकता कपूर के शो कुंडली भाग्य से अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव शादी के पवित्र बंधन में बंध चुकी है। मानसी ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी के साथ सात फेरे लेकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है।

दुल्हन बनी एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रही है। शादी के लाल जोड़े में वह किसी परी से कम नहीं लग रही हैं, वही कपिल भी ब्लू रंग की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। 

दोनों एक-दूसरे के प्यार में रंगे दिखाई दे रहे हैं। मानसी ने डबल लेयर्ड गोल्डन नेकलेस, मैचिंग ईयर रिंग्स, मांग टीक और नथ के साथ अपने दुल्हन अवतार को पूरा किया। 

लोग अपनी चहेती  एक्ट्रेस की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। उनकी शादी में सुरभि चंदना, श्रेनू पारीख, नेहा लक्ष्मी, मृणाल देशराज समेत उनके दोस्त खूब धमाल मचाते दिखाई दिए। 


मानसी इस दौरान कलीरे पहने भी नजर आई। वहीं उनके  दूल्हा शेरवानी और गोल्डन रंग के साफा में फब रहा था।  ऐक्ट्रेस की प्यारी सी स्माइल उनके लुक को परफेक्ट बना रही थी। 

Content Writer

vasudha