''छोटी सरदारनी'' फेम एक्ट्रेस Mansi Sharma ने दी गुड न्यूज, सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2023 - 05:45 PM (IST)

छोटी सरदारनी फेम एक्ट्रेस मानसी शर्मा ने फैंस के साथ एक बड़ी गुड न्यूज दी है। एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए ये खुशखबरी शेयर की है।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा की खुशी 

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें साझा की। फोटो में एक्ट्रेस ने रेड बॉडीकॉन ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। उन्होंने बताया कि वो दूसरी बार मां बनने वाली है। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'बेबी टू ऑन द वे है, आपके आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है। उनके पति युवराज हंस ने लिखा कि हर चीज के लिए धन्यवाद बाबा जी&

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mansi Sharma (@mansi_sharma6)

बता दें इससे पहले उन्होंने 12 मई 2020 को पहले बच्चे को जन्म दिया था। फिलहाल मानसी अपने पति युवराज हंस के साथ अपनी मातृत्व यात्रा का हर पल आनंद ले रही हैं। एक्ट्रेस को खुशखबरी देने पर करीबी लोगों और फैंस ने बधाई दी।

एक्ट्रेस को यूजर्स का भरपूर प्यार मिला। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत सारी शुभकामनाएं,भगवान आप दोनों को स्वस्थ रखे।'

एक अन्य यूजर ने कहा, 'मुझे पिछली  स्टोरी देख के लगा ही था'।

वहीं पतिदेव युवराज हंस ने भी पोस्ट पर दिल की इमोजी बनकर रिएक्ट किया।

बता दें कि मानसी ने 2017 में सगाई की और 2019 में युवराज के साथ शादी के बंधन में बंध गईं।

उन्होंने पवित्र रिश्ता, देवों के देव महादेव और अन्य शो में भी काम किया है।


 

Content Editor

Charanjeet Kaur