मनोज तिवारी के घर आई नन्ही परी, लोग बोले- बेटी का नाम रिंकिया रखिएगा

punjabkesari.in Thursday, Dec 31, 2020 - 11:11 AM (IST)

साल 2020 में बहुत सारे स्टार्स शादी के बंधन में बंधे तो किसी के घर नन्हा मेहमान आ रहा है। हाल ही में एक्टर और नेता मनोज तिवारी के घर भी साल के आखिर में खुशियां आईं है। मनोज तिवारी पिता बन गए हैं और उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। बीते दिन उनकी बेटी ने जन्म लिया। इसकी एक तस्वीर भी मनोज तिवारी ने शेयर की है। 

ट्वीट कर दी जानकारी 

फैंस के साथ अपनी इस खुशी को शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा मेरे घर आयी एक नन्ही परी...  I am blessed with a baby girl... जय जगदंबे..। मनोज तिवारी के इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों ने तो उन्हें यह अपील भी करनी शुरू कर दी कि वह बेटी का नाम रिंकिया रखें। देखिए लोगों के ट्वीट ...

लोगों ने दी शुभकामनाएं 

आपको बता दें मनोज तिवारी बहुत सारे हिट गाने गा चुके हैं। वह राजनीति में भी काफी एक्टिव हैं। 

Content Writer

Janvi Bithal