Bigg Boss 17 के इस कंटेस्टेंट के साथ होगा Mannara का पहला प्रोजेक्ट! फोटो हुई वायरल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2024 - 11:00 AM (IST)

हाई- वोल्टेज ड्रामा वाला रियलिटी शो बिग बॉस 17 खत्म हो चुका है, पर इससे जुड़ी खबरें लगातार आ रही हैं। कंटेस्टेंट बाहर आकर अपना experience शेयर कर रहे हैं और अपने नए प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बात कर रहे हैं। कई ने तो नए प्रोजेक्ट की शूटिंग भी शुरु कर दी है। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने।शो चाहे मुनव्वर शो जीत चुके हैं पर सबसे पहले प्रोजेक्ट मिला है मन्नारा चोपड़ा को। शो में उनकी मुनव्वर संग बॉन्डिंग बहुत पसंद की गई थी पर वो इस प्रोजेक्ट में अभिषेक कुमार संग दिखेंगी। ये एक म्यूजिक वीडियो होगा 'सांवरे', जिसका पहले  पोस्टर सामने आ चुका है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mannara❤️ (@memannara)

बता दें, सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले ही एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वो अभिषेक संग नजर आ रही थी। तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि अभिषेक और मन्नारा नए प्रोजेक्ट के नजर में आने वाले हैं। उस फोटो में मन्नारा और अभिषेक सड़क पर पोज देते हुए नजर आए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों चंडीगढ़ में म्यूजिक वीडियो का शूट किया है।

लीक हुई थी अभिषेक- मन्नारा की हॉट लुक

वायरल फोटो में मन्नारा चोपड़ा  ने ब्लू कलर की जींस और ब्लू कलर की शर्ट पहनी है। वहीं मन्नारा ने ब्लू कलर की शर्ट के साथ स्लीवलेस स्वेटर पहना हुआ है। जबकि अभिषेक ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मन्नारा ने दी थी अपने पहले प्रोजेक्ट की हिंट

आपको बता दें कि मन्नारा ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंनें बताया कि वो 2024 की अपनी पहली फ्लाइट लेने जा रही हैं। वो किसी काम के लिए उड़ान भर रही हैं, जिससे लोगों को हिंट मिल गई थी कि उनका कोई प्रोजेक्ट शूट होगा।  अभिषेक कुमार बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनरअप बने। वहीं मन्नारा चोपड़ा सेकेंड रनरअप बनी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mannara❤️ (@memannara)

Content Editor

Charanjeet Kaur