नेपाल को सपोर्ट करना मनीषा कोइराला को पड़ा भारी, यूजर्स ने किया ट्रोल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2020 - 01:54 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला अक्सर राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार पेश करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया। जहां एक तरफ भारत-नेपाल के बीच नक्शे को लेकर विवाद चल रहा हैं। वहीं मनीषा कोइराला ने नेपाल के नए राजनीतिक नक्शे का सपोर्ट किया है। साथ ही उन्होंने भारत-नेपाल नक्शे विवाद पर अपनी राय रखी है।

मनीषा ने ट्वीट किया, 'क्षेत्रीय संप्रभुता, राजनीतिक संप्रभुता और आर्थिक संप्रभुता एक संप्रभु राज्य के बराबर होती है। आइए इस पर विचार करें।'

 

मनीषा कोईराला अपने इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गई। कई यूजर्स ने मनीषा कोइराला को भारत छोड़कर जाने के लिए कहा। वहीं एक यूजर ने उन्हें ट्रीटमेंट कराने की सलाह दी।

 

 एक यूजर ने लिखा, 'नेपाल बहुत जल्द चीन की काॅलोनी बनने जा रहा है।'

 

इसके बाद एक्ट्रेस ने सफाई देते हुए लिखा, ''मेरी दिल से प्रार्थना है कि आप इतना उत्तेजित और असम्मानीय मत बनिए.. हम लोग इन परिस्थितियों में एक साथ हैं। हमारी सरकारें इस मामले को सुलझा लेंगी। इस दौरान हमें सभ्य बने रहने की जरूरत है। मैं अब भी उम्मीद करती हूं।''

Content Writer

Bhawna sharma