मनीष मल्होत्रा के शो में उन्हीं के डिजाइनर आऊटफिट में दिखीं बीटाऊन दीवाज, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Aug 02, 2018 - 12:47 PM (IST)

बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर आज एक एेसा मुकाम हासिल कर लिया है जिसको हर नया फैशन डिजाइनर पाने की चाहत रखता है। उनकी स्टाइलिश आउटफिट ना सिर्फ इंडिया में बल्कि विदेशो में भी खूब पसंद किए जाते हैं। 'शादी करूंगी तो मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर लहंगे में' यह डायलॉग सिर्फ आलिया ही नहीं बल्कि हर दुल्हन बनने वाली लड़की के मुंह पर होता है। 

 

जाह्नवी, खुशी, माधुरी, सारा अली के साथ फोटो क्लिक करवाते मनीष मल्होत्रा। 
 

मनीष मल्होत्रा को फैशन डिजाइनिंग इंडस्ट्री में कल यानी की 1 अगस्त को 13 साल हो गए हैं। उन्होंने 13 साल पूरे होने की खुशी को और भी खास बनाने के लिए एक फैशन शौ ऑर्गनाइज किया। उनके ड्रीम शो का नाम ‘Zween Couture 2018'था। उनकी क्लैक्शन इंडो-पर्शियन लुक पर बेस्ड थी। आपको बता दें, पहली बार सलमान खान ने उनके लिए रैंप वॉक किया। उन्होंने ब्लैक कलर की हैवी एम्बॉइडरी वाली शेरवानी पहनी हुई थी। जबकि गॉर्जियस कैटरीना कैफ ने ब्राउन कलर का लहंगा कैरी किया। इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। कैटरीना के लहंगे पर सिल्वर एम्बॉइडरी वर्क किया हुआ था।
 

मनीष मल्होत्रा के साथ बॉलीवुड स्टार। 
 

सलमान और कैटरीना के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां मनीष की डिजाइनर आउटफिट में पहुंची थी। जाह्नवी कपूर ने ट्रांसप्रेंट चोली के साथ ग्रीन कलर की एम्बॉइडरी वाली लहंगा कैरी किया था।

 


खुशी कपूर स्किन कलर के ट्रांसप्रेंट आउटफिट में किसी परी से कम नहीं लग रही थी। उन्होंने खुले बालों के साथ लुक कंप्लीट की।


 

मानुषी छिल्लर ने गोल्डन कलर के लहंगे के साथ डीप नेक चोली कैरी की। लाइट मेकअप और खुले बालों में वह आसमान से उतरी परी लग रही थी। 


 

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि, मौनी रॉय, सारा अली खान और भी कई जानी मानी हस्तिया पहुंची थी। 


Content Writer

Nisha thakur