खरीदने जा रहे हैं फेवरेट डिजाइनर का लहंगा तो जान ले इनकी Cost

punjabkesari.in Sunday, Jul 30, 2017 - 03:16 PM (IST)

फैशन की दुनिया में मनीष मल्होत्रा के आउटफिट्स का स्टाइल सबसे बेहतर है।वह हमेशा से ही फैशन जगत  के सुनहरे डिजाइनर रहे हैं। मनीष मल्होत्रा की ब्राइडल लहंगा कलैक्शन बहुत खास होती है। बॉडीवुड स्टार अनुष्का शर्मा ने मिजवान फैशन शो में मनीश का डिजाइन किया हुआ शिमरी सिल्वर लहंगा पहना था। जो अपने आप में बहुत खास लग रहा था। आप भी इसी तरह के स्टाइलिश और डिजाइनर ब्राइडल आउटफिट्स पहनने के बारे में सोच रही हैं तो पहले इनकी ड्रैसिस की कीमत जान लें। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। 


यैलो कलर का यह लहंगा बहुत की खूबसूरत है। इसकी कीमत 3 लाख तक है। 

हैवी एब्रॉयड्री गोल्डन वर्क ब्राइडल इस ब्राइडल लहंगे की कीमत 9.5 लाख है!

ऑफ व्हाइट लहंगे का साथ रैड हैवी वर्क सिल्क जैकेट लहंगे का मूल्य 6.8 लाख तक हो सकता है। 


इस खूबसूरत अनारकली सूट का प्राइज लगभग 50,000 है। 

रेशम एब्रॉयड्री वर्क ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ प्लेन लहंगे की कीमत 1.85 तक हो सकती है।
 

Punjab Kesari