Ambani Bash में Ivanka से लेकर Isha तक, सबने Manish Malhotra के Outfit में लूटी लाइमलाइट

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2024 - 02:46 PM (IST)

अंबानी फैमिली का तीन दिन का इवेंट इतना शानदार रहा कि इसके चर्चे अभी तक हो रहे हैं। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक, सब ट्रडीशनल गेटअप में दिखे। इस बार अंबानी इवेंट में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का जादू चला। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी अपनी फैमिली के साथ अंबानी जश्न में शामिल हुई थी और इस दौरान उन्हें भी इंडियन पहरावे में ही देखा गया । इस समय बी-टाउन दीवा से ज्यादा इवांका के लहंगे हाइलाइट हो रहे हैं जो उन्होंने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए पहने थे। चलिए आपको मनीष मल्होत्रा की ही डिजाइन की हुई थी।

इवांका ने मनीष मल्होत्रा के दो लहंगे पहने थे, जिसमें एक पेरेट ग्रीन कलर का था जिस पर व्हाइट चिकनकारी वर्क था और दूसरा उन्होंने हैवी वर्क वाला व्हाइट लहंगा पहना था। जिसका ब्लाउज फुल स्लीव ट्रांसपेरेंट था। दोनों ड्रेसेज के साथ इवांका ने ज्वैलरी भी मनीष की ही पहनी थी। इवांका ने जो ग्रीन लहंगा पहना था वह पहले दीवाली पार्टी पर अनन्या पांडे भी कैरी कर चुकी हैं। इवांका ने मनीष की कलेक्शन से फुल सीक्वेंस गोल्डन सिल्वर साड़ी भी कैरी की थी।

PunjabKesari

PunjabKesari
PunjabKesari
कियारा ने भी दो ड्रेसेज मनीष मल्होत्रा कलैक्शन से ली थी। कियारा ने टिश्यू सिल्क की पेस्टल साड़ी कैरी की थी और बेबी पिंक शिमरी वर्क वाला लहंगा। लहंगे के साथ उन्होंने फैदर का दुपट्टा कैरी किया था। ब्लाउज डीपनेक और स्लीवलेस था। वैसे कियारा की दोनों ही ड्रेसेज यूजर्स को ठीक-ठाक सी ही लगी। फैशन को लेकर इस बार कियारा ज्यादा सुर्खियों में नहीं रही।
PunjabKesari

PunjabKesari
ईशा अंबानी ने भी दो ड्रेसेज मनीष मल्होत्रा की कैरी की थी। एक हॉट रैड तो दूसरी ऑफ व्हाइट और गोल्डन लहंगा। ईशा अंबानी की दोनों ही लुक्स काफी सुर्खियों में भी रही। दोनों के साथ ईशा ने ग्रीन ज्वैलरी ही पहनी थी। ईशा की रैड ड्रेस पर तो इंडियन वेस्टर्न का फ्यूजन दिखा।

 

PunjabKesari

PunjabKesari
ईशा की तरह नीता अंबानी ने मनीष मल्होत्रा की जरदोजी वर्क साड़ी पहनी थी जो काफी लाइमलाइट में रही क्योंकि इसके जरिए नीता ने इंडियन हैंडलूम कारीगरों को एक खास ट्रिब्यूट दिया है। वहीं आरती के समय भी नीता अंबानी मनीष मल्होत्रा की ही ट्रडीशनल सिल्क साड़ी में नजर आई थी।

PunjabKesari
PunjabKesari
मनीष मल्होत्रा की सिग्नेचर स्टाइल सीक्वेंस साड़ी हर इवेंट में कोई ना कोई दीवा कैरी कर ही लेती हैं। इस बार करीना ने ब्रालेट ब्लाउज के साथ कॉपर सीक्वेंस साड़ी पहनी थी।  साथ में ज्वैलरी भी मनीष की ही कैरी की थी।
PunjabKesari
श्लोका मेहता ने भी तीन दिन के इवेंट में एक लहंगा और एक साड़ी मनीष मल्होत्रा की कलैक्शन से कैरी की थी। श्लोका का गोल्डन जालीदार लहंगा काफी यूनिक डिजाइन में था जिस पर फ्लोरल जालदार वर्क था। इसी के साथ श्लोका ने एक  एक मल्टी पेस्टल कलर सीक्वेंस साड़ी पहनी थी। इसके साथ श्लोका ने मैचिंग सीक्वेंस ब्लाउज पहना था।
PunjabKesari

PunjabKesari
राधिका ने भी दूसरे दिन मनीष का गोल्डन स्किनी लहंगा पहना था जिसपर हैवी वर्क था।
PunjabKesari
आखिरी दिन के इवेंट में जाह्नवी ने मनीष का गोल्डन पिंक लहंगा पहना था,जिसे उन्होंने साउड इंडियन स्टाइल में कैरी किया था और साथ में ग्रीन कलर का कमरबंद भी लगाया था। वहीं दूसरे दिन भी उन्होंने मनीष की पर्पल साड़ी पहनी थी।
PunjabKesari

PunjabKesari
 तो देखा आपने मनीष मल्होत्रा की ड्रेसेज पहने हसीनाएं। आपको मनीष मल्होत्रा की कौन सी ड्रेस सबसे ज्यादा पसंद आई जिसे आप भी ट्राई करना चाहेंगी? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static