बच्चों को खिलाएं Mango Rabri Tart

punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2017 - 03:13 PM (IST)

पंजाब केसरी (जायका) : गर्मी के इस मौसम में आम सभी को बहुत पसंद होता है। अक्सर बच्चे आम खाने में आनाकानी करते हैं। ऐसे में उन्हें अलग तरीके से अगर आम को सर्व किया जाए तो वे खुशी से खाएंगे। आज हम आपको रबड़ी टार्ट बनाना सिखाएंगे जिसमें आम का अलग तरीके से इस्तेमाल किया होगा। आइए जानिए इसे बनाने की विधि

सामग्री
600 ग्राम रबड़ी
200 ग्राम व्हीप्ड क्रीम
30 ग्राम भीगी हुई चाइना ग्रास
200 ग्राम मैदा
30 ग्राम ओट्स
100 ग्राम मक्खन
100 ग्राम पीसी हुई चीनी
1 ग्राम बेकिंग पाउडर
20 ग्राम कूटे हुए बादाम
20 ग्राम घी
1 आम क्यूब्स में कटा हुआ

विधि
1. टार्ट बनाने के लिए एक बाउल में मक्खन, पीसी हुई चीनी, पीसे हुए बादाम और घी डालें। अब इसमें मैदा और ओट्स मिलाकर आटे की तरह गूंथ लें।
2. अब गूंथे हुए आटे की पूरी के आकार की छोटी-छोटी रोटी बना लें। एक बेकिंग ट्रे को घी के साथ ग्रीस करें और उसमें बेली हुई रोटियां रख दें। इस ट्रे को 170 डिग्री तापमान पर 12 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें। 
3. दूसरी तरफ एक बाउल में रबड़ी में व्हीप्ड क्रीम डालकर अच्छी तरह फैंटे और उसमें भीगी हुई चाइना ग्रास मिलाकर सैट होने के लिए फ्रिज में रख दें।
4. तैयार टार्ट को माइक्रोवेव में से निकालें और उन्हें किसी प्लेट में रखें। टार्ट जब हल्का ठंडा हो जाए तो उन्हें ठंडी रबड़ी मूस और आम के क्यूब्स के साथ गार्निश करें।

Punjab Kesari