आसानी से घर पर बनाएं आम का स्‍वादिष्‍ट मुरब्बा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2020 - 02:29 PM (IST)

गर्मियों के इस मौसम में आपको बाजारों में कई तरह के आम मिल जाएंगे। इन दिनों हर घर में आमरस, आमपना और मैंगोशेक बन रहा है। इन्‍हें बनाना भी बेहद आसान है। आम की चटनी, मीठा या खट्टा अचार, आम की खीर, आम की आइसक्रीम आमतौर पर लोग घरों पर बनाते रहते हैं। मगर क्या कभी आम का मुरब्‍बा बनाया है। यह खाने में बहुत स्‍वादिष्‍ट होता है और बनाने में बेहद आसान। चलिए आज हम आपको बताएंगे आम के मुरब्बे की आसान सी रेसिपी...

सामग्री:

- 1 किलो कच्‍चा आम

- 11/2 किलो चीनी

- 5 से 6 धागे केसर

- 1 ग्‍लास पानी

विधि:

- सबसे पहले आम को साफ पानी से धोएं और उसे छील लें।

- इसके बाद चाकू की मदद से आम को छोटे टुकड़ों में काट लें।

- इसके बाद एक कढ़ाई में पानी और चीनी डालकर मीडियम आंच में पकाएं। 

- इसके बाद इसमें आम के कटे हुए टुकड़े डाल दें। 

- 20 से 25 मिनट तक इसे पकने दें। बीच-बीच इसे करछी से हिलाते रहें ताकि यह कढ़ाई में न चिपके।

- कुछ देर बाद आप देखेंगी कि आम का रंग बदल रहा है। जब ऐसा होने लगे तो इसमें केसर डाल दें।

- जब आम मुलायम हो जाए तो इसे गैस पर से हटा लें।

- इसे ठंडा करें और डिब्‍बे में भर लें। आम का मुरब्‍बा तैयार है। 

Content Writer

Bhawna sharma