घर पर बनाकर पिएं ठंडी मैंगो मिंट लस्सी रेसिपी

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2019 - 05:00 PM (IST)

गर्मी में ठंडा पेय पदार्थ पीने का अपना ही मजा है। ऐसे में आम और पुदीने से बनी लस्सी आपको फ्रेश रखेगी। इसकी खास बात यह है कि यह एनर्जी ड्रिंक चुटकियों में तैयार होती है। तो इस बार गर्मी की तपिश से परिवार को राहत दिलाने के लिए बनाएं एनर्जेटिक ड्रिंक और तुरंत सर्व करें।

 

सामग्री

कच्चा आम - 1
चीनी स्वादानुसार
पुदीना - 12-15 लीफ
इलायची पाउडर - 1/2 टेबल स्पून
आधा नींबू
दही या छाछ आवश्यकतानुसार

बनाने की वि​धि

आम, शक्कर, पुदीना, इलायची पाउडर, नींबू का रस और दही को मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें।

आम के स्मूद हो जाने पर इसे गिलास में निकालें और बर्फ डालकर सर्व करें।

Content Writer

Anjali Rajput