चटनी या शेक नहीं आम से बनाएं मालपुआ

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2020 - 02:24 PM (IST)

इस सीजन में आम खाना, उससे बनी चटनी और स्मूदी हर किसी को पसंद होती है। लेकिन क्या कभी आम से बना मालपुआ ट्राई किया है। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे मैंगो मालपुआ की रेसिपी। जिसे आप बेहद आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मैंगो मालपुआ...

सामग्री: 

- 1 कप गेंहू का आटा

- 1/2 कप दूध 

- 2 चम्मच शहद

- 1/2 कप चीनी

- आम का गूदा 

- 1/2 कप घी

- 1/2 चम्मच इलाइची पाउडर

- 2 चम्मच नारियल (बारीक कटे हुए)

- बारीक कटे बादाम और काजू

विधि:

- सबसे पहले एक बर्तन में आटा और दूध मिलाकर एक घंटे के लिए रख दें।

- एक घंटा होने के बाद उसमें आम का गूदा, शहद, नारियल, चीनी और इलाइची पाउडर डालकर मिलाएं।

- थोड़ा पानी मिलाकर घोल को गाढ़ा बनाएं। 

- इसके बाद एक पैन में घी डालकर उसे धीमी आंच पर गरम करें।

- घी के गरम होने के बाद थोड़ा सा तैयार किया बैटर पैन में डालकर उसे गोलाकार तरीके से फैलाएं।

- इस पर घी डालकर दोनों साइड को लाल होने तक पकाएं। 

- अब एक प्‍लेट में मालपुआ रखें और ऊपर से बादाम, पिस्ता व किशमिश डालकर सर्व करें।

Content Writer

Bhawna sharma