कन्या राशि में बनने जा रहा है बेहद खास योग, इन 3 राशियों को मिलेगा फायदा

punjabkesari.in Friday, Sep 15, 2023 - 05:37 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, हर ग्रह अपनी चाल से चलता है और उसी के अनुसार राशि में बदलाव करता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों की जिंदगी पर शुभ प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की बात करें तो चंद्रमा को सबसे तेज गति के साथ चलने वाला ग्रह माना जाता है। चंद्रमा को किसी भी राशि में जाने के लिए करीबन ढाई साल का समय लगता है। किसी भी ग्रह की स्थिति बदलने पर शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। आज सुबह 11:36 पर चंद्रमा कन्या राशि में जा चुके हैं। चंद्रमा के इस राशि में जाने से पहले मंगल इस राशि में विराजमान हैं। दोनों ग्रहों के मिलन के साथ चंद्र-मंगल ग्रह बन रहा है। ऐसे में इस योग से कुछ राशियों को बहुत ही लाभ होगा। चलिए आपको बताते हैं किन-किन राशियों को योग से फायदा होने वाला है....

मेष राशि 

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो चंद्र और मंगल ग्रह के योग से मेष राशि को विशेष फल मिलेगा। इस दौरान वह अपने शत्रुओं से जीत जाएंगे, कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार वालों के सहयोग के साथ आप नया बिजनेस शुरु कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगे आत्मविश्वास बढ़ेगा और हर क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी।

कर्क राशि 

चंद्र मंगल  योग से इस राशि के जातकों को बहुत लाभ मिलेगा। आप लोगों में आत्मविश्वास बढ़ेगा कई सारे कार्यों में सफलता मिलेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी करियर के लिए यह समय काफी अच्छा है। प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे। नई नौकरी ढूंढ रहे लोगों को सफलता मिलेगी। 

मिथुन राशि 

इस राशि के जातकों के लिए मंगल चंद्र ग्रह बहुत ही लाभकारी होगा। इस राशि के चौथे भाव में मंगल विराजमान हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को संपत्ति, धन, वाहन खरीदने का सौभाग्य मिलेगा, व्यापार में वृद्धि होगी। अगर आप पार्टनरशिप में कोई बिजनेस कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। परिवार के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। 

Content Writer

palak