Minimalist Mangalsutra के लेटेस्ट डिजाइन्स बने मॉर्डन Brides की पसंद

punjabkesari.in Wednesday, Nov 03, 2021 - 01:45 PM (IST)

हिंदू परंपरा और संस्कृति में 'मंगलसूत्र' का बहुत महत्व है, जो सुहाग की निशानी माना जाता है। पारंपरिक रूप से यह एक पवित्र धागा है जो शादी के दिन दुल्हन के गले में दूल्हे द्वारा बांधा जाता है। हालांकि आजकल चलन बदल रहा है और अब मंगलसूत्र सिर्फ परंपरा नहीं बल्कि फैशन का ट्रेंड भी बनता जा रहा है।

दरअसल, आजकल दुल्हनें सिर्फ परंपरा के लिए ही नहीं बल्कि फैशन के हिसाब से अपना मंगलसूत्र पहनती हैं। बात अगर ट्रेंड की हो तो आजकल मिनीलिस्ट मंगलसूत्र (minimalist mangalsutra) काफी डिमांड में है जो ना सिर्फ दिखने में खूबसूरत होते हैं बल्कि पहनने में भी कम्फर्टेबल होते हैं।

यहां तक की मिनीलिस्ट मंगलसूत्र शिल्पा शेट्टी, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा की भी पसंद बने। हाल ही में सोनाली बिंद्रे व यामी गौतम को भी मिनीलिस्ट डिजाइन वाला एक जैसे मंगलसूत्र पहने देखा गया।

परेशान ना हो लेडीज क्योंकि आज हम आपको Minimalist Mangalsutra डिजाइन्स दिखाएंगे, जिन्हें आप भी अपनी पसंद व कम्फर्ट के हिसाब से सिलेक्ट कर सकती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput